नोएडा के बहलोलपुर में बिजली के तारों में लगी आग, पटाखों जैसी आवाजों से दहशत

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर क्षेत्र में शनिवार को बिजली की लाइन में अचानक आग लग गई. शॉर्ट सर्किट के कारण तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं. लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही बिजली विभाग और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और प्रभावित लाइन की सप्लाई बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया.

Advertisement
समय रहते सप्लाई काटी गई.(Photo: Screengrab) समय रहते सप्लाई काटी गई.(Photo: Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर इलाके में शनिवार को बिजली की लाइन में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के तारों में आग लगी, जिसके बाद लगातार चिंगारियां निकलने लगीं और तेज धमाके जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं.

स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले तारों में तेज चमक दिखाई दी और कुछ ही देर में बिजली की लाइन से आतिशबाजी जैसी आवाज आने लगी. जलते तारों से निकल रही चिंगारियों को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मां पर बेटे ने किया चाकू से हमला, फिर 5वीं मंजिल से लगा दी छलांग... ग्रेटर नोएडा में युवक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तारों से लगातार स्पार्किंग हो रही थी और पटाखों जैसी आवाजें पूरे इलाके में सुनाई दे रही थीं. घटना के दौरान लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर रखी और आसपास के लोगों को भी सावधान किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के दौरान मौजूद कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में बिजली के तारों से लगातार चिंगारियां निकलती दिखाई दे रही हैं और धमाके जैसी आवाजें भी साफ सुनाई दे रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं.

Advertisement

देखें वीडियो...

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं, इसलिए समय रहते बिजली लाइनों की जांच और मरम्मत जरूरी है.

बिजली सप्लाई बंद कर पाया गया नियंत्रण

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और दमकल विभाग को सूचित किया गया. जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंच गई.

अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर प्रभावित लाइन की बिजली सप्लाई बंद कराई. बिजली कटते ही तारों में हो रही स्पार्किंग और आग पर नियंत्रण पा लिया गया.

विभागीय टीम ने मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया और आगे की तकनीकी जांच शुरू कर दी है ताकि शॉर्ट सर्किट के कारणों का पता लगाया जा सके.

बड़ा हादसा टला

गनीमत यह रही कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. अगर स्पार्किंग लंबे समय तक जारी रहती तो आसपास की संपत्तियों और लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता था.

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बिजली लाइनों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »