इंतजार था बेटों के आने का, पर आएंगे शव, गाजीपुर से नेपाल रवाना हुए परिजन

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के युवकों के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं. डीएम के निर्देश पर एडीएम ने स्थानीय नायब तहसीलदार, मजिस्ट्रेट और एक कॉन्स्टेबल के साथ परिवार को रवाना किया है. भारतीय दूतावास से गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी लगातार संपर्क में हैं.

Advertisement
मृतकों के परिजन गाजीपुर से नेपाल के लिए रवाना हुए मृतकों के परिजन गाजीपुर से नेपाल के लिए रवाना हुए

विनय कुमार सिंह

  • गाजीपुर ,
  • 16 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के 4 युवकों के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं. मृतकों के परिजनों को गाजीपुर के कासिमाबाद से सड़क मार्ग से डीएम के निर्देश पर एडीएम अरूण कुमार सिंह ने स्थानीय नायब तहसीलदार, मजिस्ट्रेट और एक कॉन्स्टेबल के साथ रवाना किया है. 

गाजीपुर जिला प्रशासन की तरफ से भेजे गए नायब तहसीलदार के द्वारा सभी फॉर्मेल्टी पूरा कराकर नेपाल भेजने के बाद बॉर्डर से अधिकारी वापस आएंगे. इसके बाद नेपाल में भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा सभी मृतकों के परिजनों का सहयोग किया जाएगा. 

Advertisement

भारतीय दूतावास से गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी लगातार संपर्क में हैं. यहां से गए सभी लोग कल नेपाल पहुंचेगे. उधर, हादसे में जान गंवाने वालों का वहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. डीएम और एडीएम दोनों ने ही कहा है, अगर किन्हीं कारणों से डेडबॉडी की पहचान नहीं हो पाई तो डीएनए टेस्ट कराकर पहचान कराई जाएगी. 

डीएम ने बताया कि मृतकों के आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली राशि की फॉर्मेल्टी भी पूरी करा ली गई है. शीघ्र ही आश्रितों को सौंपी जाएगी. इसके अलावा जो भी संभव मदद होगी, सरकार की तरफ से की जाएगी. 

ये खबर भी पढ़ें- चीखते लोग, जलता प्लेन और FB Live...नेपाल हादसे के बाद 42 सेकंड तक बनता रहा वीडियो

 गौरतलब है कि मृतकों के आश्रितों को जिला प्रशासन की तरफ से दो गाड़ियों की व्यवस्था करके नेपाल भेज गया है. शवों को लाने में 2 से 3 दिन लगने की भी संभावना अधिकारियों ने जताई है. बता दें कि मृतक सोनू जायसवाल के पिता और उनके दूसरे बेटे के साथ सभी मृतकों के परिजन व स्थानीय लोगों समेत कुल आठ लोग नेपाल भेजे गए हैं. साथ ही कुछ परिजन अपने वाहन से भी नेपाल के लिए निकल चुके हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »