मुजफ्फरनगर: ₹10 चोरी के आरोप से आहत चौथी की छात्रा ने की खुदकुशी, टीचर पर पिटाई का आरोप!

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्राथमिक विद्यालय में ₹10 चोरी के आरोप और शिक्षक द्वारा पिटाई से क्षुब्ध होकर 10 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई में जुटी है.

Advertisement
छात्रा ने किया सुसाइड का प्रयास. (Photo: Representational ) छात्रा ने किया सुसाइड का प्रयास. (Photo: Representational )

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर ,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को कक्षा चार की 10 वर्षीय छात्रा आयुषी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा पर स्कूल की शिक्षिका सविता ने बैग से ₹10 चोरी करने का आरोप लगाया था. इसकी शिकायत मिलने पर शिक्षक राजीव ने स्कूल में छात्रा की पिटाई कर दी थी. 

इस घटना से क्षुब्ध होकर छात्रा ने घर पहुंचकर फांसी का फंदा लगा लिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई शुरू की.

Advertisement

चोरी के आरोप और पिटाई से थी आहत

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेनडा कला गांव निवासी परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका सविता ने छात्रा आयुषी पर ₹10 चोरी का झूठा आरोप लगाया था. इसके बाद शिक्षक राजीव ने बिना जांचे-परखे स्कूल में छात्रा के साथ मारपीट की. इस अपमान और पिटाई से मासूम बच्ची बेहद आहत हो गई थी. घर लौटकर उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दे दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »