ग्रेटर नोएडा: नर्स ने सगाई तोड़ने से किया इनकार, युवक ने मार दी गोली, हत्या के 45 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में 7 जुलाई को हुई नर्स की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इसलिए नर्स को गोली मारी थी क्योंकि उसकी दूसरी जगह सगाई हो गई थी. आरोपी नर्स पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था.

Advertisement
नर्स की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार नर्स की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भूपेन्द्र चौधरी / अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा ,
  • 23 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने बीती 7 जुलाई को हुई नर्स की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी अंकित सिंह भाटी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नर्स को इसलिए मारा क्योंकि उसकी की दूसरी जगह सगाई हो गई थी जिससे अंकित काफी नाराज था. अंकित कई बार नर्स पर सगाई तोड़ने का दबाव भी बना चुका था. जब उसने सगाई तोड़ने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने गोली मारकर नर्स की हत्या कर दी. इसके बाद शव को सर्विस रोड के पास छोड़कर फरार हो गया. 

Advertisement

मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और घटना के 45 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल भी बरामद कर लिया. बता दें, सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डेल्टा वन की सर्विस रोड पर एक निजी अस्पताल में कार्य करने वाली नर्स की घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया था. हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया था. गुरुवार को सूरजपुर पुलिस व सीडीटी टीम ने संयुक्त प्रयास में आरोपी अंकित सिंह भाटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. 

युवती की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Advertisement

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया की युवती की हत्या के मामले में आरोपी कुलेसरा निवासी अंकित सिंह भाटी को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जो मूल रूप से जिला बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के सुनपेड़ा गांव का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका नर्स से उसकी जान पहचान थी जिसके बाद वो मृतिका से प्यार करने लगा था.

इसी बीच मृतका की सगाई किसी और जगह से हो गई तो यह बात आरोपी अंकित को नागवार गुजरी. जिसके बाद आरोपी ने मृतका पर कई बार सगाई तोड़ने का दबाव बनाया गया. जब युवती ने सगाई तोड़ने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने 7 जुलाई को नर्स को गोली मार दी और फरार हो गया.

नर्स की दूसरी जगह सगाई होने से नाराज था आरोपी 

इसके बाद आरोपी ने घटना में प्रयोग किए गए अवैध हथियार को आईटीबीपी जाने वाले रास्ते के पास झाड़ियां में छुपा दिया. गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी अंकित सिंह भाटी को गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »