मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल यादव का गुरुग्राम में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम में उनका इलाज चल रहा था.

Advertisement
मुलायम सिंह यादव और उनके भाई राजपाल सिंह यादव (फाइल फोटो) मुलायम सिंह यादव और उनके भाई राजपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)

संतोष शर्मा

  • इटावा,
  • 09 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. गुरुवार की सुबह चार बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही होगा.

Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही सपा नेता और कार्यकर्ता मुलायम सिंह के गांव सैफई के लिए रवाना हो गए हैं. अखिलेश यादव ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सैफई पहुंच रहे हैं. शिवपाल यादव पहले से ही सैफई में मौजूद हैं. 

रामगोपाल यादव ने दी थी जानकारी

रामगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, "मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल में असामयिक निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गांव सैफई में आज दोपहर बाद किया जाएगा. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!"

Advertisement


 

राजपाल की पत्नी रह चुकी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष

बता दें कि राजपाल यादव, मुलायम सिंह की तीसरे नंबर के छोटे भाई हैं. राजपाल की पत्नी इटावा जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं. वह मुलायम परिवार की पहली बहू थीं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था. इस समय इटावा जिला पंचायत के अध्यक्ष अंशुल यादव हैं, जोकि राजपाल और प्रेमलता के बेटे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »