नोएडा में फैशन शो के दौरान हादसा, लाइटिंग ट्रस गिरने से 24 साल की मॉडल की मौत

नोए़डा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में फिल्म सिटी स्थित एक स्टूडियो में दर्दनाक हादसा हो गया. फैशन शो कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से 24 साल की एक मॉडल की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी है.

Advertisement
घटनास्थल पर जांच और पूछताछ करती पुलिस. घटनास्थल पर जांच और पूछताछ करती पुलिस.

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोए़डा ,
  • 11 जून 2023,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

दिल्ली से सटे नोए़डा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में फिल्म सिटी स्थित एक स्टूडियो में फैशन शो के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस (लोहे का जालनुमा खंभा) गिरने से एक मॉडल की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शो के आयोजनकर्ता और लाइटिंग ट्रस को लगाने वाले से पूछताछ की.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे फिल्म सिटी के एक स्टूडियो में फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. इस दौरान अचानक लाइटिंग ट्रस गिर गया और मॉडलिंग के लिए आई एक युवती व युवक इसकी चपेट में आ गए. इस वजह से मॉडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

वंशिका चोपड़ा के रूप में हुई मॉडल की पहचान

मृतक मॉडल की पहचान दिव्यांश फ्लोरा, गौर सिटी-2 निवासी 24 साल की वंशिका चोपड़ा के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान बॉबी राज निवासी  गोपाल पुरा, ग्वालियर रोड, आगरा के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी है. वहीं, फैशन शो के आयोजनकर्ता और लाइटिंग ट्रस लगाने वालों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

घटना को लेकर एडीसीपी नोएडा का बयान

इस मामले में एडीसीपी नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि फिल्म सिटी के स्टूडियो में फैशन शो के दौरान ट्रस गिरने से एक वंशिका चोपड़ा की मौत हो गई. शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »