मेरठ और फर्रुखाबाद के जिला पंचायत अध्यक्षों ने रचाई शादी, सात फेरे लेने के बाद नौचंदी मेले पहुंचे गौरव और मोनिका

मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव हिमाचल प्रदेश में सात फेरे लेने के बाद रविवार शाम ऐतिहासिक नौचंदी मेले में पहुंचे. भाजपा से जुड़े इन दोनों जनप्रतिनिधियों की यह दूसरी शादी है, जिसकी चर्चा अब उत्तर प्रदेश के सियासी और सामाजिक हलकों में खूब हो रही है.

Advertisement
पत्नी मोनिका यादव संग गौरव चौधरी (Photo- Screengrab) पत्नी मोनिका यादव संग गौरव चौधरी (Photo- Screengrab)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

Uttar Pradesh News: मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी अपनी नई नवेली दुल्हन और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव के साथ रविवार शाम को मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में पहुंचे. दोनों भाजपा नेताओं ने तीन दिन पहले 28 मई को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक रिसोर्ट में सीमित पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया है. गौरव चौधरी अपनी पत्नी को मेरठ की पौराणिक संस्कृति और इस ऐतिहासिक मेले से रूबरू कराने के लिए यहां लेकर आए थे. इस दौरान दोनों ने पटेल मंडप में आयोजित हरियाणवी नाइट में गायक रेणुका पवार के कार्यक्रम का आनंद लिया.

Advertisement

सोलन के रिसोर्ट में गुपचुप शादी

गौरव चौधरी और मोनिका यादव का यह विवाह समारोह बेहद निजी और पारिवारिक रखा गया था. इस शादी में वर पक्ष से गौरव के पिता चौधरी महकार सिंह, माता रेखा देवी, भाई नितिन और भाभी निहारिका शामिल हुए, जबकि वधू पक्ष से मोनिका के पिता व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे. 

आपको बता दें कि यह दोनों की दूसरी शादी है. गौरव चौधरी का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है, वहीं मोनिका यादव का भी अपने पहले पति और आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से काफी समय पहले तलाक हो चुका था.

लखनऊ की बैठक में हुई थी दोस्ती

दोनों नेताओं के बीच पिछले करीब एक साल से बातचीत चल रही थी. दरअसल, लखनऊ में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्षों की एक बैठक के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और अब दोनों विवाह बंधन में बंध गए. मोनिका यादव फर्रुखाबाद के एक बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता कई बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं. रविवार को जब गौरव चौधरी अपनी पत्नी मोनिका के साथ नौचंदी मेले में पहुंचे, तो वहां नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

Advertisement

सियासी चर्चाओं पर लगाया विराम

मेले में मीडिया ने जब मोनिका यादव से साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि आज वह कोई राजनीतिक बात नहीं करना चाहतीं. वहीं गौरव चौधरी ने कहा कि अभी हम दोनों जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और अपने दायित्वों को निभा रहे हैं. चुनाव के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि वे दोनों पार्टी के छोटे कार्यकर्ता हैं और भविष्य में पार्टी जो भी आदेश देगी, उसका पूरी तरह पालन किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »