मेरठ: पति की हत्या के बाद बिस्तर पर छोड़ा था सांप, फांसी की सजा पाने वाली पत्नी और प्रेमी पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट

मेरठ में पति की गला घोंटकर हत्या करने और वारदात को सांप के काटने का रूप देने की साजिश में फांसी की सजा पाने वाली महिला और उसके प्रेमी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दोनों ने जिला अदालत के फैसले को चुनौती दी है, जिस पर 5 नवंबर को सुनवाई होगी.

Advertisement
मेरठ कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा (Photo- ITG) मेरठ कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा (Photo- ITG)

aajtak.in

  • मेरठ ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

मेरठ जिले के अकबरपुर सादात गांव में अपने पति अमित कश्यप की हत्या के जुर्म में मौत की सजा पाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जिला अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की है. 16 अक्टूबर को मेरठ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयवीर सिंह ने इस मामले को 'दुर्लभ से दुर्लभतम' मानते हुए दोनों को फांसी की सजा सुनाई थी.  आरोपी पक्ष के वकील आदेश कुमार ने बताया कि याचिका स्वीकार कर ली गई है और इस मामले की सुनवाई 5 नवंबर को तय की गई है. 

Advertisement

अवैध संबंधों के विरोध पर की थी पति की हत्या

प्रॉसीक्यूशन के मुताबिक, अकबरपुर सादात गांव की निवासी रविता का अपने ही गांव के अमरदीप के साथ प्रेम संबंध था.  जब उसके पति अमित कश्यप ने इस रिश्ते का विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की खतरनाक साजिश रची.  12 अप्रैल 2025 की रात को रविता और उसके प्रेमी ने मिलकर अमित कश्यप का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

सांप का डसने का नाटक रचने की कोशिश

हत्या को हादसे की शक्ल देने के लिए आरोपियों ने अमित के शव के ऊपर एक सांप छोड़ दिया.  उनकी मंशा यह दिखाने की थी कि अमित की मौत किसी आपराधिक साजिश से नहीं बल्कि जहरीले सांप के काटने से हुई है.  हालांकि, पुलिस जांच में दोनों की साजिश का पर्दाफाश हो गया और 16 अप्रैल 2025 को पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया. 

Advertisement

केस में सुनवाई 5 नवंबर को तय

अदालत में चले ट्रायल के बाद न्यायाधीश ने दोनों को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई थी.  अब दोनों आरोपियों ने इस फैसले को चुनौती दी है, जिसकी पैरवी एडवोकेट आदेश कुमार हाईकोर्ट में करेंगे.  मामले पर 5 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »