मेरठ: 'इज्जत की खातिर घुटती रही बेटी', ससुराल में नवीशा की मौत पर भड़के परिजन, बोले- जहर देकर मारा, नीला पड़ा था शरीर

मवाना में एक विवाहिता की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है.

Advertisement
ससुराल में बेटी की मौत पर रोते-बिलखते परिजन (Photo- Screengrab) ससुराल में बेटी की मौत पर रोते-बिलखते परिजन (Photo- Screengrab)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

Uttar Pradesh News: मेरठ के मवाना कस्बे में नवीशा नामक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के पिता नरेंद्र रहेजा ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. नवीशा की शादी 2020 में अनमोल खेड़ा से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं. परिजनों का दावा है कि ससुराल वाले उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर जब मायके वाले पहुंचे, तो नवीशा का शरीर नीला पड़ा हुआ था और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

शादी के बाद से ही प्रताड़ना का आरोप

मृतका के पिता नरेंद्र रहेजा के अनुसार, कोरोना काल में हुई इस शादी के बाद से ही उनकी बेटी खुश नहीं थी. आरोप है कि पति अनमोल खेड़ा अक्सर नवीशा के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था. 

पिता ने तहरीर में यह भी बताया कि पहले भी एक बार नवीशा को खाने में जहर देने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब उसकी जान बच गई थी. लोक-लाज और परिवार की इज्जत की खातिर नवीशा इस जुल्म को खामोशी से सहती रही, जिसका अंत इतना दर्दनाक होगा किसी ने नहीं सोचा था.

फोन कॉल से मिली मौत की खबर

परिजनों को नवीशा की मौत की खबर एक अज्ञात फोन कॉल के जरिए मिली. कॉल करने वाले ने बताया कि उसे जहरीला पदार्थ देकर मार दिया गया है. जब मायके पक्ष के लोग आनन-फानन में डॉक्टर के पास पहुंचे, तो वहां नवीशा मृत अवस्था में मिली. परिजनों ने बताया कि जहर के असर से उसका पूरा शरीर नीला पड़ चुका था. डॉक्टर ने परिजनों को स्पष्ट किया कि अस्पताल लाने से काफी पहले ही नवीशा दम तोड़ चुकी थी.

Advertisement

ससुर के आपराधिक इतिहास पर उठाए सवाल

पीड़ित पिता ने अपनी तहरीर में पति अनमोल के साथ-साथ सास किरण खेड़ा और ससुर मुकेश खेड़ा को भी नामजद किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मृतका का ससुर मुकेश पहले भी हत्या के एक मामले में जेल की हवा खा चुका है. परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement