प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे का कहर, बाइक सवार युवक की कटी गर्दन

मेरठ शहर में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगने के बावजूद भी इसकी बिक्रि अंधाधुंध हो रही है और इस का परिणाम आमजन भुगत रहे है. मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के करीमनगर का है जहां एक बाइक सवार युवक चाइनीज मांझे के चपेट में आने से घायल हो गया. जिससे मौके पर ही उसकी गर्दन कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. .युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसका इलाज जारी है.

Advertisement
 मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल(screengrab:itg) मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल(screengrab:itg)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक न हीं लग पा रही है.इसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं रविवार को नौचंदी थाना क्षेत्र में मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक अहद गंभीर रूप से घायल हो गया. मांझा युवक के गले में फंस गया जिससे उसकी गर्दन कट गई. गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसका इलाज किया जा रहा है. 

Advertisement

मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के करीमनगर का है.रविवार दोपहर हापुड़ रोड पर अपेक्स हॉस्पिटल के पास मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मांझा युवक की गर्दन में इस कदर फंसा कि गर्दन कट गई. घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

अहद के पिता ने बताया कि रविवार को उनका छोटा बेटा अहद अपनी मां जीनत के साथ भगत सिंह मार्केट गया था.दोपहर में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वे हापुड़ रोड पर अपेक्स हॉस्पिटल के पास पहुंचे. अचानक पतंग का चाइनीज मांझा अहद की गर्दन में फंस गया और तेज रफ्तार बाइक होने के कारण मांझे से उसकी गर्दन कट गई. युवक घायल होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा. बाइक पर पीछे बैठी मां ने बेटे की गर्दन से खून निकलते देखा तो चीखने लगी.आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अहद को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में नहाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि चाइनीज मांझे पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए ताकि किसी और मां के बेटे के साथ ऐसा दर्दनाक हादसा न हो.लोगों का कहना है कि  मेरठ में मांझे से घायल होने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बाइक सवार इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं. चाइनीज मांझा सड़क पर बाइक सवारों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. लेकिन प्रतिबंध के बावजूद बाजार में खुलेआम चाइनीज मांझा बिक रहा है. लेकिन पुलिस और प्रशासन इस पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »