मेरठ: बॉथरूम में उठा सीने में दर्द, कलेक्ट्रेट में तैनात 29 साल के क्लर्क की हार्ट अटैक से मौत

मेरठ कलेक्ट्रेट में कार्यरत 29 साल के क्लर्क ईशांत सिंह की सोमवार सुबह बाथरूम में हार्ट अटैक से मौत हो गई. उन्हें 12 घंटे में दो बार दिल का दौरा पड़ा. ईशांत मृतक आश्रित कोटे में मां की जगह नियुक्त हुए थे. उनकी अचानक मौत से परिवार टूट गया है. पत्नी बेसुध है.

Advertisement
29 साल के शख्स की हार्ट अटैक से मौत (Photo: ITG) 29 साल के शख्स की हार्ट अटैक से मौत (Photo: ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 15 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

उत्तर प्रदेश में मेरठ के कलेक्ट्रेट में इंग्लिश रिकॉर्ड कीपर अनुभाग में तैनात 29 साल के क्लर्क ईशांत सिंह की सोमवार सुबह बाथरूम में हार्ट अटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 12 घंटे में दो बार दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई , डीएम सहित सभी अधिकारियों ने तहसील परिसर स्थित ईशांत के आवास पर जाकर शोक जताया.

Advertisement

दरअसल, ईशांत मेरठ की कलेक्ट्रेट में इंग्लिश रिकॉर्ड कीपर अनुभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे. माता के निधन के बाद ईशांत सिंह की नियुक्ति मृतकश्रित कोटे में हुई थी. उनके पिता की भी मृत्यु काफी पहले हो चुकी है. 5 साल पहले ईशांत की शादी हुई थी और 22 जुलाई को उनका 30वां जन्मदिन था.

बताया जा रहा है कि रविवार रात को ईशांत के सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की और टेस्ट कराए. इसके बाद वह घर वापस आ गए. सोमवार सुबह 6:00 बजे वह बाथरूम में गए जहां उन्हें फिर सीने में असहनीय दर्द उठा और वह जमीन पर गिर गए. पति के बाथरूम में गिर जाने के बाद पत्नी चिल्लाई और आसपास के लोगों को बुलाया. पत्नी ने लोगों की मदद से बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और ईशांत को अस्पताल ले गए , जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया.

Advertisement

दोपहर में सूरजकुंड शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया. ईशांत 8 दिन बाद 22 जुलाई को अपना तीसवां बर्थडे मनाने वाले थे. ईशांत की अचानक मौत से पूरा परिवार टूट गया है , माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है , मां की जगह ईशांत को नौकरी मिली थी. अब घर में अकेली पत्नी बची है जिसका रो-रो कर बुरा हाल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »