'यूपी के मुसलमानों में खौफ का माहौल', मौलाना जर्जिश के विवादित बयान पर रार

मौलाना जर्जिस अंसारी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कड़ा हमला किया है. उन्होंने मुसलमानों को एकजुट होने और सरकार के खिलाफ खड़े होने की अपील की है.

Advertisement
मौलाना जर्जिस अंसारी ने फिर से विवादित बयान दिया है (Photo- ITG) मौलाना जर्जिस अंसारी ने फिर से विवादित बयान दिया है (Photo- ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया में मौलाना जर्जिस अंसारी का एक और विवादित बयान सामने आया है. 29 अक्टूबर को एक तकरीर के दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि यूपी के मुसलमान डर के माहौल में जी रहे हैं.

उन्होंने फिलिस्तीन के हालात का उदाहरण देते हुए मुस्लिम समुदाय से एकजुट होने की अपील की. मौलाना ने यह भी कहा कि अगर प्रदेश में योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई तो मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चलेंगे और उनके घर जलाए जाएंगे. उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

'कहीं यूपी फिलिस्तीन न बन जाए'

मौलाना जर्जिस ने अपनी तकरीर में दावा किया कि योगी सरकार के शासन में उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के बीच खौफ का माहौल है. मौलाना ने यूपी के मुसलमानों को फिलिस्तीन का उदाहरण देते हुए डराने की कोशिश की और कहा- कहीं यूपी फिलिस्तीन न बन जाए, इसलिए सभी मुसलमानों को एकजुट होना चाहिए.

मौलाना ने कहा कि हम बिखरे हुए हैं, अब हमें अपनी एकजुटता दिखानी होगी. मौलाना ने मुसलमानों से अपील की कि किसी भी हाल में यह सरकार दोबारा नहीं बननी चाहिए.

CJP के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को मौलाना ने अपने लिए राहत बताते हुए कहा कि इस प्रदर्शन से उनकी खबर दब गई और सब कुछ खत्म हो गया. मौलाना ने कहा कि CJP के प्रदर्शन ने उन्हें बचा लिया. वहीं, बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि मुसलमानों की गलती से बंगाल लूट लिया गया, लेकिन यूपी में ऐसा नहीं होने देना है.

Advertisement

बता दें कि मौलाना जर्जिस पहले भी कई तरह के विवादित बयान दे चुके हैं. इससे पहले वह श्रीराम और कृष्ण पर भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं. मौलाना ने यूपी के मुसलमानों से बंगाल शिफ्ट होने की अपील भी की थी, इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था.

मौलाना की हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं होनी चाहिए- महंत विष्णु दास

मौलाना के इस तरह के बयान के बाद विरोध की आवाजें भी उठने लगी हैं. अयोध्या में महंत विष्णु दास ने आजतक से बातचीत में कहा कि, मौलाना जर्जिस अंसारी केवल मुसलमानों को भड़काने का काम करते हैं और वह मुसलमानों के दुश्मन हैं और केवल उन्हें डराने का काम कर रहे हैं. बार-बार फिलिस्तीन का डर दिखाने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी की हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं होनी चाहिए. मैं तो सभी मुसलमान भाइयों से कहता हूं कि एकजुट होकर इसको देश से बाहर करने का काम करो. क्योंकि इनके देश में रहने से दंगा होगा. उन्होंने मौलाना को गद्दार करार दिया. 

सपा ने प्रदेश सरकार को घेरा

वहीं सपा प्रवक्ता दीपक रंजन ने मौलाना के बयान से सीधे तौर पर सहमति या असहमति जताने से बचते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है. हालांकि, उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही सरकार चल रही है, जो लोगों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रही है. दीपक रंजन ने कहा, 'मौलाना क्या कह रहे हैं और क्या नहीं कह रहे हैं, इस पर मैं नहीं जाना चाहता. यह उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है. लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि आज उत्तर प्रदेश में अत्याचारी और तानाशाही सरकार चल रही है, जो लोगों को एक ही चश्मे से देखती है और एकतरफा कार्रवाई करती है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »