नोएडा: सेक्टर 125 में भीषण आग, 6 दुकानें जलीं, एक की मौत

नोएडा सेक्टर 125 में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसने 5 से 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.

Advertisement
आग की चपेट में आईं दुकानें. (Photo: ITG) आग की चपेट में आईं दुकानें. (Photo: ITG)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

नोएडा के सेक्टर 125 में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई. आग ने 5 से 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसके बाद घटनास्थल की जांच की गई, तो वहां एक व्यक्ति का शव मिला.

यह मामला थाना सेक्टर 126 क्षेत्र का है. आग लगने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. फायर विभाग की टीम ने आग बुझाने के बाद घटनास्थल को खंगाला. इसी दौरान शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आग ने 5 से 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. दोनों टीमों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया. 

आग लगने की वजह का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि मृतक कौन था और आग लगने के समय वह दुकान के अंदर मौजूद था या नहीं. इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.

आग की चपेट में आई दुकानों में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस और संबंधित विभाग घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »