मामा ने साथ में की दारू पार्टी फिर भांजे को मर्डर कर फेेंक दिया खेत में, लखनऊ में सनसनीखेज वारदात

लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. आइसक्रीम पार्लर चलाने वाले युवक की कथित तौर पर उसके ही रिश्ते के मामा ने हत्या कर दी. शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद युवक का शव केले के खेत में मिला. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
मामा ने साथ में की दारू पार्टी फिर भांजे को मर्डर कर फेेंक दिया खेत में (Photo: itg) मामा ने साथ में की दारू पार्टी फिर भांजे को मर्डर कर फेेंक दिया खेत में (Photo: itg)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक आइसक्रीम पार्लर संचालक की उसके ही रिश्ते के मामा ने बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भांजे के शव को केले के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मड़ियांव का रहने वाला 22 साल का सचिन सिंह जानकीपुरम पर आइसक्रीम पार्लर चलाता था. सोमवार रात करीब 9 बजे उसका रिश्ते का मामा ब्रजेश सिंह उसे अपने साथ इटौंजा ले गया था. देर रात दोनों ने मिलकर शराब पार्टी की. मौके से शराब की बोतल भी बरामद हुई है. नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि मामा ब्रजेश ने अपने ही भांजे सचिन का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, हत्या की असली वजह क्या थी, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

 वारदात का खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ जब गांव के ही एक युवक ने ब्रजेश के बड़े भाई पौरूष सिंह को बताया कि ब्रजेश ने सचिन की हत्या कर दी है. इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी तुरंत मड़ियांव और फिर इटौंजा पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस को ब्रजेश के घर से करीब 500 मीटर दूर केले के खेत में सचिन का शव मिला. सचिन के शरीर पर सिर्फ नेक्कर और बनियान थी और उसके गले पर रस्सी से कसने के गहरे निशान थे. वारदात के बाद आरोपी ब्रजेश का मोबाइल बंद था और वह फरार हो गया था, लेकिन उसके बड़े भाई पौरूष ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे इटौंजा से ढूंढ निकाला और झांसा देकर पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement

इस खौफनाक वारदात से परिवार सदमे में है. मृतक के नाना ने बताया कि सचिन और ब्रजेश भले ही रिश्ते में मामा-भांजे थे, लेकिन दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी. दोनों हमेशा साथ में ही घूमते-फिरते थे और हर रिश्तेदारी में भी साथ जाते थे. सोमवार रात करीब 10 बजे सचिन ने अपनी मां को फोन कर बताया भी था कि वह ब्रजेश मामा के घर पर है और सुबह वहीं से सीधे अपने आइसक्रीम पार्लर चला जाएगा. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सचिन की अपनी मां से आखिरी बातचीत होगी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी सबूत और साक्ष्य जुटाए हैं. डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इटौंजा थाना क्षेत्र में सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान सचिन सिंह के रूप में हुई है. सचिन अपने मामा के साथ आया था. पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हिरासत में लिए गए आरोपी मामा से लगातार पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »