UP: लखनऊ में जहर देकर 10 से ज्यादा कुत्तों को मारने की कोशिश, 4 की मौत

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास जहर खाने से 4 बेजुबान कुत्तों की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर है. जीव आश्रय की टीम ने इलाज शुरू किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 03 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

लखनऊ में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास 10 से ज्यादा बेजुबान कुत्तों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक कई कुत्ते तड़पने लगे और देखते ही देखते चार कुत्तों की मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीव आश्रय की टीम पहुंची. टीम ने तड़पते हुए कुत्तों को तत्काल इलाज देना शुरू किया. गंभीर हालत में कुछ कुत्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरी टीम लगातार इनकी निगरानी कर रही है.

Advertisement

10 कुत्तों को जहर देकर मारने की कोशिश

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कुछ लोगों को आवारा कुत्तों से परेशानी थी. आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं में से किसी ने जहर मिलाकर खाना दिया होगा. हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है.

इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. मृत कुत्तों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. स्थानीय नागरिकों ने अपील की है कि ऐसे मामलों में सख्त कानून लागू हों ताकि दोबारा ऐसा न हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »