ग्रिल पकड़ लटका, फिर जमीन पर आकर गिरा शख्स, लखनऊ आग का खौफनाक वीडियो

लखनऊ में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है. इस बीच घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
घटना में जान गंवाने वालों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है. (Photo: ITG) घटना में जान गंवाने वालों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण आग की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है. यहां एक इमारत में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई.

इस हादसे के दौरान एक दिल दहला देने वाला दृश्य भी सामने आया, जहां एक व्यक्ति खुद को बचाने के लिए की ग्रिल पकड़े नजर आ रहा है, लेकिन भीषण आग के चलते वह इमारत से नीचे गिर गया. वहीं जानकारी के मुताबिक इस शख्स के कमर में चोट आई है. फिलहाल उसका इलाज जारी है. 

Advertisement

यह घटना लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके की बताई जा रही है. इस घटना में जान गंवाने वालों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ आग में 15 लोगों की मौत, जान बचाने को गेमिंग जोन की छत से कूदे लोग

वहीं, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल एहतियात के तौर पर कूलिंग ऑपरेशन जारी है, ताकि दोबारा आग लगने की आशंका न रहे.

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने घायलों के इलाज सुनिश्चित करने और प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने का आदेश दिया.

इस हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है.

Advertisement

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »