लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में नारियल में पानी कम निकलने की शिकायत पर ग्राहकों और विक्रेताओं के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक विक्रेता ने लकड़ी के पटरे से पिटाई की. पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं. राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में नारियल में पानी कम निकलने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया. नारियल के ठेले पर ग्राहकों और विक्रेताओं के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए. घटना के बाद पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नारियल खरीदने आए ग्राहकों ने उसमें पानी कम होने की शिकायत की थी. इसी बात को लेकर ग्राहकों और नारियल विक्रेताओं के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया.
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर नारियल विक्रेताओं में से एक ने कथित तौर पर लकड़ी का पटरा निकाल लिया और उससे लोगों की पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, लकड़ी के पटरे से पिटाई किए जाने के प्रत्यक्षदर्शियों के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है.
सात लोगों को हिरासत में लिया गया
डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने बताया कि घटना के मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं. उन्होंने बताया कि विवाद में शामिल लोग नारियल विक्रेता और नारियल खरीदने आए ग्राहक थे. डीसीपी के मुताबिक, नारियल में पानी कम निकलने की शिकायत को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके.
पुलिस फरार चार आरोपियों की तलाश कर रही है. वहीं, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामूली शिकायत से शुरू हुआ विवाद किस तरह मारपीट तक पहुंचा. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
आशीष श्रीवास्तव