लखनऊ: बिरयानी में बोटी कम होने पर चले लाठी-डंडे, होटल संचालक और ग्राहकों में जमकर मारपीट

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास 'अवध होटल' में बिरयानी में बोटी कम होने पर ग्राहकों और कर्मचारियों में हिंसक झड़प हुई. होटल पक्ष ने लाठी-डंडों से ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. पुलिस ने मोहम्मद रिजवान समेत कर्मियों पर केस दर्ज कर संचालक को हिरासत में लिया है.

Advertisement
लखनऊ के अवध होटल में हुई मारपीट (Photo- Screengrab)  लखनऊ के अवध होटल में हुई मारपीट (Photo- Screengrab)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में देर रात बिरयानी को लेकर ऐसा बवाल हुआ कि मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास स्थित अवध होटल में बिरयानी में बोटी कम होने की शिकायत पर ग्राहकों और होटल कर्मियों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई.

Advertisement

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान होटल संचालक पक्ष और कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की. आरोप है कि ग्राहकों को होटल के बाहर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में होटल परिसर के बाहर हंगामे और मारपीट का माहौल साफ देखा जा सकता है.

घटना की सूचना मिलते ही मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने मोहम्मद रिजवान समेत होटल के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं, होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है, ताकि झगड़े में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा सके.

Advertisement

फिलहाल, पुलिस का कहना है कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास स्थित अवध होटल में हुए इस विवाद की हर एंगल से जांच की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement