दुल्हन के मंडप में प्रेमी का शव: ललितपुर में सनक और सुसाइड का खूनी खेल, शादी की रस्मों के बीच बिछ गई लाश

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से दुखी होकर फांसी लगा ली. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक का शव लड़की के शादी के मंडप में रखकर जमकर बवाल काटा, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया.

Advertisement
दुल्हन के मंडप में प्रेमी की लाश (Photo- ITG) दुल्हन के मंडप में प्रेमी की लाश (Photo- ITG)

मनीष सोनी

  • ललितपुर ,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

Uttar Pradesh News: ललितपुर जिले के बालाबेहट थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को 18 वर्षीय अजय सहरिया ने अपनी प्रेमिका के घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अजय का प्रेम प्रसंग उसी की जाति की लड़की से था, लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी. प्रेमिका की शादी के दिन ही अजय ने यह आत्मघाती कदम उठाया. 

Advertisement

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर सीधे शादी के मंडप में ले जाकर रख दिया. उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए वहां जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

शादी के मंडप में बिछ गई लाश

बजरंगगढ़ निवासी अजय सहरिया अपनी प्रेमिका की विदाई बर्दाश्त नहीं कर सका. 26 अप्रैल को जब लड़की की शादी की रस्में चल रही थीं, अजय ने उसके घर के पास ही जान दे दी. जब अजय के परिवार को इसकी भनक लगी, तो कोहराम मच गया. गुस्साए परिजन शव को उठाकर प्रेमिका के घर के अंदर बने मंडप तक ले आए. शादी की शहनाइयां अचानक चीख-पुकार में बदल गईं. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर वहां घंटों प्रदर्शन किया, जिससे गांव में तनाव फैल गया.

Advertisement

पुलिस ने संभाला मोर्चा, हुई शादी

हंगामे की खबर मिलते ही बालाबेहट थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने उत्तेजित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और अजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा. इस भारी तनाव और हंगामे के बीच ही प्रेमिका की शादी की रस्में पूरी की गईं, जिसके बाद वह अपने ससुराल के लिए विदा हो गई. पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्यवाही में जुटी है. सीओ पाली अजय कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement