कौशांबी में भीषण हादसा... सड़क पर खड़े वाहन हटवाते समय PRD जवान को पिकअप ने रौंदा, अस्पताल में मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ड्यूटी के दौरान एक पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई. सड़क पर खड़े वाहनों को हटवा रहे जवान को पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया.

Advertisement
हादसे के बाद चालक फरार.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG) हादसे के बाद चालक फरार.(Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में ड्यूटी के दौरान एक पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई. सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाने के दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: पहले अपहरण, फिर गला घोंटकर हत्या... कौशांबी में नाबालिग प्रेमिका की हत्या से सनसनी

मृतक की पहचान महताब अली पुत्र नासिर अली के रूप में हुई है. वह मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव के रहने वाले थे और पीआरडी जवान के रूप में तैनात थे.

सड़क से वाहन हटवा रहे थे, तभी हुआ हादसा

दरअसल, यह हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के चौराहे के पास कड़ा रोड पर हुआ. पुलिस के मुताबिक महताब अली सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाने की ड्यूटी कर रहे थे.

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक लोडर पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. इसके बाद घायल जवान को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

हादसे के बाद चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

ASP ने क्या कहा?

एडिशनल एसपी अमिता सिंह ने बताया कि पीआरडी जवान सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाने की ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि हादसे में पीआरडी जवान की मृत्यु हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »