8 साल पहले भगा लाया था लड़की और रचाई थी शादी, परिवार ने लिया ऐसा बदला, दी दर्दनाक मौत

कौशांबी में पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां आठ साल पहले हुए प्रेम विवाह की वजह से युवक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी झड़प हुई थी जिसके बाद ये हत्या हुई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है.

Advertisement
8 साल पहले भगा लाया था लड़की, अब मिली मौत (Photo: itg) 8 साल पहले भगा लाया था लड़की, अब मिली मौत (Photo: itg)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी ,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर उसको मौत के घाट उतार दिया गया. मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके की पुलिस, फोर्स के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक ने 8 साल पहले आरोपी पक्ष की लड़की को भगाकर शादी कर ली थी इसी बात को लेकर वे लोग नाराज थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement

8 साल पहले भगाई थी लड़की, रचाई थी शादी

घटना करारी थाना क्षेत्र के एडहरा गांव की है. जानकारी के मुताबिक 30 साल के मृतक भारत यादव ने 8 साल पहले गांव के ही एक परिवार की लड़की को भगा कर शादी की थी. इसी को लेकर विवाद बना हुआ था. रविवार शाम को किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों परिवार के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई. तभी विपक्षी पार्टी के लोगों ने मिलकर भारत यादव को कुल्हाड़ी से मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी.

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी . सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स साथ एडिशनल एसपी सीओ सदर घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Advertisement

रंजिश पाले बैठे थे लड़की वाले

भारत यादव के परिजन का आरोप है कि भारत को अशोक पांडे के लड़कों ने मार दिया है. उनकी लड़की ने भारत के साथ भागकर शादी कर ली थी इसलिए हम लोगों से उनकी दुश्मनी थी.मामले में एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है जिसमें एक भारत यादव की हत्या कर दी गई.  शव को मर्चरी के लिए भेज दिया गया है. अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.  परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement