UP: सिर्फ 300 रुपये के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 300 रुपये की लालच में एक आरोपी ने 70 साल की बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisement
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी (Photo: Screengrab) पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी (Photo: Screengrab)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. यहां महज 300 रुपये की लालच में एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गला दबाकर की हत्या

यह घटना संदीपनघाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को रामशरण ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 70 साल की मां श्रीमती लखपतिया घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं. सुबह जब वह उन्हें जगाने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिलीं. महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी.

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी ओमप्रकाश पटेल उर्फ छोटू, काजीपुर गांव का रहने वाला है और सैय्यद सरावां मोड़ के पास मौजूद है. पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

चोरी की नीयत से घर में घुसा था आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि 9 फरवरी की शाम वह एक दुकान पर गुटखा लेने गया था. उसी दौरान उसने बुजुर्ग महिला के पास पैसे देखे थे. तभी उसने चोरी की योजना बना ली. रात में वह महिला के घर पहुंचा और चोरी करने लगा. इसी दौरान महिला जाग गई और उसका नाम लेकर चिल्लाने लगी. पकड़े जाने के डर से आरोपी ने महिला का गला दबा दिया और उनके ओढ़े हुए कपड़े से कसकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वह 300 रुपये लेकर फरार हो गया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement