नौशाद के बाद आदिल का भी एनकाउंटर... कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में पुलिस का एक्शन जारी; हादसे में अबतक 14 मौतें

कौशांबी के मोहम्मदपुर मनौरी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी आदिल को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी आदिल के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
कौशांबी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आदिल (Photo- ITG) कौशांबी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आदिल (Photo- ITG)

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी ,
  • 03 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 31 अगस्त को मोहम्मदपुर मनौरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के आरोपियों की पकड़ के लिए की गई. पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी की, जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आदिल के दोनों पैरों में गोली लग गई.

Advertisement

घेरबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि आदिल अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से भागने की फिराक में था. सूचना पर पहुंची पुलिस टीमों ने घेराबंदी की. खुद को घिरता देख आदिल ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की. एनकाउंटर पिपरी थाना क्षेत्र के कमालपुर-बरेठी नहर पटरी के पास हुआ. 

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 14 लोगों की मौत

नौशाद अली की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है और चार लोग घायल हैं।.मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस ने 1 सितंबर को मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नौशाद अली को पकड़ा था. पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा गठित चार टीमों में से एक ने फरार चल रहे उसके बेटे आदिल को अब गिरफ्तार कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »