बरेली: करवा चौथ पर पुलिस ने मिटाई पति-पत्नी की दूरियां, थाने में एक-दूसरे को दिया गुलाब और खुशी-खुशी लौटे घर

यूपी के बरेली में करवा चौथ के मौके पर पुलिस का एक अनोखा और मानवीय चेहरा सामने आया है. लंबे समय से आपसी विवाद के कारण अलग रह रहे पति-पत्नी को पुलिस ने थाने बुलाकर समझाया. दोनों के बीच सुलह करवाकर एक-दूसरे को गुलाब का फूल भेंट कराया गया और टूटने से बचा लिया.

Advertisement
बरेली पुलिस ने पति-पत्नी को मिलवाया (Photo- ITG) बरेली पुलिस ने पति-पत्नी को मिलवाया (Photo- ITG)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

Uttar Pradesh News: बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में करवा चौथ के खास मौके पर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत एक परिवार को टूटने से बचा लिया. एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर थाना पुलिस ने लंबे समय से अलग रह रहे पति सचिन और पत्नी स्वाति के विवाद को कुछ ही घंटों में प्यार से सुलझा दिया. लेबर  कॉलोनी निवासी स्वाति ने पति सचिन के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी. थाना प्रभारी विनोद सिंह ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसिलिंग की, जिससे दोनों के बीच की कड़वाहट खत्म हो गई और वे खुशी-खुशी एक-साथ अपने घर लौट गए.

Advertisement

शराब की आदत बनी थी विवाद की वजह

लेबर कॉलोनी की रहने वाली स्वाति ने अपने पति सचिन की शराब पीने की आदत और मारपीट से तंग आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस पारिवारिक कलह के कारण दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे. करवा चौथ के दिन मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने में आमंत्रित किया था.

थाने में दी गई काउंसिलिंग, मिला गुलाब का फूल

थाना सीबीगंज में पुलिस अधिकारियों ने पति-पत्नी को बैठाकर बेहद प्यार से समझाया. पुलिस की यह कोशिश रंग लाई और दोनों अपनी गलतफहमियां भुलाकर एक-दूसरे को माफ करने के लिए तैयार हो गए. सुलह के बाद पुलिस ने दोनों से एक-दूसरे को गुलाब का फूल भेंट करवाया। इस भावुक पल में पुलिसकर्मियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.

Advertisement

रामपुर वापस लौटा जोड़ा, पुलिस की हो रही तारीफ

विवाद सुलझने के बाद सचिन अपनी पत्नी स्वाति को लेकर अपने घर रामपुर रवाना हो गया. उसने पुलिस से वादा किया है कि वह अब कभी शराब पीकर झगड़ा नहीं करेगा और पत्नी को हमेशा खुश रखेगा. पुलिस की इस संवेदनशील पहल और परिवार को बचाने के इस प्रयास की पूरे शहर में खूब तारीफ हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »