कानपुर में BJP पार्षद के पति की गुंडई, कार में मामूली टक्कर लगने पर व्यापारी को बीच सड़क पीट-पीटकर किया अधमरा

आरोप है कि कार की मामूली टक्कर के बाद पार्षद पति ने एक व्यापारी को अपने बाउंसरों के साथ मिलकर इतनी बेरहमी से पीटा कि वो मरणासन्न हो गया. व्यापारी की आंखों में गंभीर चोट आई है. उसका सिर भी फट गया है. हालत इतनी नाजुक है कि इलाज के लिए उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है.

Advertisement
कानपुर में बीच सड़क व्यापारी को पीट-पीटकर किया मरणासन्न कानपुर में बीच सड़क व्यापारी को पीट-पीटकर किया मरणासन्न

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 25 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

यूपी के कानपुर में बीजेपी पार्षद के पति की गुंडई का मामला सामने आया है. आरोप है कि कार की मामूली टक्कर के बाद पार्षद पति ने एक व्यापारी को अपने बाउंसरों के साथ मिलकर इतनी बेरहमी से पीटा कि वो मरणासन्न हो गया. व्यापारी की आंखों में गंभीर चोट आई है. उसका सिर भी फट गया है. हालत इतनी नाजुक है कि इलाज के लिए उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है. पुलिस को दोनों तरफ से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है.  
 
पूरा मामला कानपुर के जीटी रोड सिटी क्लब के पास का है. जहां बीते दिन बीजेपी पार्षद सौम्या शुक्ला का पति अंकित शुक्ला समर्थकों और बाउंसरों संग कार से जा रहा था. ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर साइड मांगा लेकिन आगे चल रही थार (Thar) ने कथित तौर पर साइड नहीं दिया. जिसके बाद पार्षद के ड्राइवर ने थार को ओवरटेक किया तो दोनों गाड़ियों की मामूली टक्कर हो गई. 

Advertisement

गाड़ी से खींचकर जमीन पर गिरा दिया और... 

बस फिर क्या था पार्षद पति अंकित शुक्ला और कार में मौजूद चार से छह लोगों ने थार में बैठे व्यापारी अमोल दीप सिंह पर हमला कर दिया. आरोप है कि अंकित और उसके साथ के लोगों ने अमोल दीप को गाड़ी से खींचकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूसों से उसे इतना मारा कि उसकी आंख, सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. जब अमोल दीप बेहोश हो गया तो अंकित व उसके साथी वहां से फरार हो गए.  

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान जब अमोल दीप की पत्नी बीच-बचाव करने आई तो अंकित के बाउंसर ने उसके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की. घटना के बाद घायल अमोल दीप को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत नाजुक होने के चलते पहले उसे रीजेंसी हॉस्पिटल और फिर एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया. 

Advertisement

पीड़ित के परिजनों की तरफ से अंकित शुक्ला पति और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई है. लेकिन पुलिस द्वारा 307 की धारा न लगाकर अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इसको लेकर परिजनों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. 

वहीं, कानपुर पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, दूसरी तरफ से भी एक कंप्लेंट प्राप्त हुई है. दोनों ही पक्षों की मेडिकल रिपोर्ट को संज्ञान में लिया गया है. दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. CCTV आदि से भी मामले की सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है. 

उधर, अमोल दीप की पत्नी और पिता के मुताबिक, वो दुकान बंद करके थार से घर लौट रहे थे. पीछे से एक गाड़ी उन्हें लगातार हॉर्न दे रही थी. साइड में ट्रक होने की वजह से वो साइड नहीं दे पा रहे थे. इसके बाद उस गाड़ी ने दूसरी तरफ से ओवरटेक किया जिसमें उनकी गाड़ी से पार्षद पति की गाड़ी की टक्कर हो गई. इसके बाद पार्षद के बाउंसरों ने अमोल दीप को गाड़ी से खींच लिया और पीटना शुरू कर दिया. अमोल दीप का इलाज अभी दिल्ली में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »