चाची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कर दी हत्या... कन्नौज दलित महिला मर्डर केस में पुलिस का खुलासा

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बीते दिनों मक्के के खेत में मिली दलित महिला की डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने महिला के भतीजे को गिरफ्तार किया है. क्योंकि भतीजे ने ही उसकी हत्या की थी.

Advertisement
दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर चाची की हत्या दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर चाची की हत्या

नीरज श्रीवास्तव

  • कन्नौज,
  • 06 मई 2025,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बीते दिनों मक्के के खेत में मिली दलित महिला की डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार दलित महिला की हत्या करने वाला रिश्ते में लगने वाला उसका भतीजा ही था. भतीजे ने दुष्कर्म के प्रयास के दौरान महिला के विरोध करने पर मारपीट की और धारदार हथियार से हमला करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को मक्के के खेत में फेंक दिया था.

Advertisement

पूरा मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तहसीपुर ठठिया का है. जहां रविवार की सुबह एक 40 वर्षीय महिला की डेडबॉडी अर्धनग्न अवस्था में मक्के के खेत में मिली थी. जिसकी पहचान सुशीला देवी के रूप में हुई थी. डेड बॉडी पर चोट और जख्म के निशान पाए गए थे. सुशीला देवी शनिवार की शाम खेत में खाद, पानी लगाने के लिए गईं थीं, उसके बाद से वह वापस नहीं आईं. सुबह उनकी डेड बॉडी गांव मढिया निवासी राम विलास के मक्के के खेत में पड़ी हुई मिली.

यह भी पढ़ें: घर में घुसा, हत्या की और फिर बेसिन में हथियार धुलकर भाग गया... प्रयागराज बुजुर्ग दंपति मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की थी. जिसके बाद मौके पर एसपी विनोद कुमार ने परिवार के लोगों से पूछताछ की थी. बताया जा रहा है कि महिला सुशीला देवी की शादी तहसीयापुर निवासी राम रतन से हुई थी. सुशीला देवी के तीन बच्चे हैं. सुशीला देवी के पति की 2 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी.

Advertisement

मामले में एसपी विनोद कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की ननद से जानकारी करने के बाद एक शख्स अमरपाल का नाम सामने आया.  अमरपाल रिश्ते में मृतिका का भतीजा भी लगता है. उसके साथ उस दिन पानी लगाने के लिए वह भी खेत में गया था. जब उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया. 

पूछताछ में अमरपाल ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी और महिला के साथ पानी लगाने के लिए खेत में गया था. अंधेरा होने पर उसकी नियत खराब हो गई और फिर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया तो महिला ने इसका विरोध किया. जिस पर उसने बेरहमी से मारपीट की. जिससे महिला बेहोश हो गई, इसके बाद उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »