पति की बेवफाई सह न सकी बीमार पत्नी, फांसी लगाकर की आत्महत्या, 6 दिन पहले प्रेमिका के साथ हुआ था फरार

झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में पति की बेवफाई से आहत बीमार पत्नी मीना ने आत्महत्या कर ली. टीबी से पीड़ित मीना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. उसका पति अनिल छह दिन पहले प्रेमिका संग फरार हो गया था. पहले भी एक बार वह भाग चुका था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पीआई ने महिला होमगार्ड से शादी का वादा किया था (सांकेतिक चित्र) पीआई ने महिला होमगार्ड से शादी का वादा किया था (सांकेतिक चित्र)

aajtak.in

  • झांसी,
  • 01 मई 2025,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस विश्वास को झकझोर कर रख दिया. पति की बेवफाई का सदमा बीमार पत्नी से सहन नहीं हुआ और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

घटना लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा की है. यहां 30 वर्षीय विवाहिता मीना का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

बार-बार बेवफाई का सदमा
मृतका के पिता रामसेवक के अनुसार, मीना की शादी करीब 8 साल पहले अनिल वंशकार से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी. लगभग तीन वर्ष पहले एक पंचायत के बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हुई थी, लेकिन फिर अनिल गांव की ही एक महिला के साथ फरार हो गया था. तब गुरसराय पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था. इसके बाद 24 अप्रैल को वह फिर किसी महिला के साथ भाग गया.

टीबी से पीड़ित थी पत्नी
बताया गया है कि मीना टीबी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था. पति की इस दूसरी बार की बेवफाई ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया. सदमे में आकर उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया.

सुबह फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला
मृतका के ससुर धनाराम ने बताया कि रात को सभी लोग खाना खाकर सो गए थे. सुबह जब बड़ी बहू जगी तो उसने मीना को फांसी के फंदे पर लटका पाया. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. धनाराम ने यह भी बताया कि अनिल के फरार होने के बाद जिस महिला के परिजन थे, वे भी उसे ढूंढते हुए उनके घर तक पहुंचे थे.

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी.

Input: अजय झा

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »