29 साल का रेलकर्मी अचानक गिरा और हो गई मौत, लोग मिर्गी समझकर हाथ-पैर मलते रहे, Video

झांसी के सीपरी बाजार इलाके में 29 साल के रेलकर्मी की जमीन पर गिरकर अचानक मौत हो गई. यह पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. लोग मिर्गी का दौरा समझकर हाथ पैर मलते रहे. युवक डीआरएम ऑफिस में तैनात था. दो साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी.

Advertisement
पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी. (Photo: Screengrab) पिता की मौत के बाद मिली थी नौकरी. (Photo: Screengrab)

अजय झा

  • झांसी,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

यूपी में झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित चित्रा चौराहे पर ऐसी घटना घटी, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया. ड्यूटी के दौरान चाय लेने पहुंचे एक 29 साल के रेलकर्मी की अचानक मौत हो गई. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक पूरी तरह सामान्य हालत में होटल पहुंचता है. कुछ ही सेकेंड में जमीन पर गिर पड़ता है.

Advertisement

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की नई बस्ती का रहने वाला 29 वर्षीय अजय कुशवाहा झांसी मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ऑफिस में वाहन चालक के पद पर था. पिता मुरारी लाल के निधन के बाद करीब दो वर्ष पूर्व अनुकंपा से उसे नौकरी मिली थी. सोमवार को उसकी ड्यूटी शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक थी.

यहां देखें Video

शाम करीब 7 बजे अजय अपनी बाइक से ऑफिस से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर चित्रा चौराहे पर एक होटल से चाय लेने पहुंचा. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, वह शाम 7 बजकर 49 मिनट पर होटल पहुंचा, जहां उसने चाय के पैसे दिए और पार्सल लिया.

इसके बाद वह बाहर निकलकर प्लास्टिक की थैली मांगने लगा. इसी दौरान अचानक वह लड़खड़ाने लगा और कुछ ही सेकेंड में जमीन पर गिर पड़ा. पूरी घटना महज तीन मिनट के भीतर हो गई. जमीन पर गिरने के बाद केवल 7 सेकेंड में ही उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 6 साल में 18000 लोगों की हार्ट अटैक से मौत... सरकार ने विधानसभा में किया खुलासा

होटल संचालक लोकेंद्र पांडे के मुताबिक, युवक बिल्कुल सामान्य दिख रहा था. उसने पैसे दिए, चाय ली और थोड़ी दूरी पर जाकर पन्नी मांग रहा था, तभी अचानक गिर पड़ा. शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद उसे चक्कर आया है या मिर्गी का दौरा पड़ा है.

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते रहे. किसी ने पानी डाला तो किसी ने हाथ-पैर और छाती मलकर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन जानकारी के अभाव में किसी ने उसे सीपीआर नहीं दिया.

करीब 10–20 मिनट बाद उसके साथी और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई हो सकती है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »