दो बदमाश, बुर्का और बाथरूम... 5 घंटे तक छिपे रहे, फिर कर डाली लूट, अब एनकाउंटर में गिरफ्तार

यूपी के झांसी में बुर्का पहनकर दो बदमाशों ने पांच घंटे तक बाथरूम में छिपकर सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया. इसके बाद मेडिकल एजेंसी से लाखों रुपये लूट लिए. इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान दोनों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी.

Advertisement
बुर्का पहनकर की थी लूट. (Photo: Screengrab) बुर्का पहनकर की थी लूट. (Photo: Screengrab)

अजय झा

  • झांसी,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

4 जुलाई की रात... झांसी का रामराजा दवा बाजार बंद हो चुका था. बाजार में सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन उसी बिल्डिंग की छत पर बने बाथरूम में दो लोग करीब पांच घंटे से छिपे बैठे थे. दोनों ने बुर्का पहन रखा था, ताकि किसी को उन पर शक न हो. तड़के तीन बजे जैसे ही मौका मिला, दोनों नीचे उतरे और कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये की लूट को अंजाम दे दिया.

Advertisement

अब, पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी.

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बाजार बंद होने से पहले ही बुर्का पहनकर बिल्डिंग में दाखिल हो गए थे. किसी को शक न हो, इसलिए वे छत पर बने बाथरूम में छिपकर बैठे रहे. देर रात जब पूरा बाजार शांत हो गया तो दोनों नीचे आए और ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया.

यह भी पढ़ें: महंगे फोन के साथ बनाई रील, बदमाशों ने समझ लिया करोड़पति! फिर किडनैप कर मांगी 10 लाख की फिरौती

गार्डों के हाथ-पैर बांध दिए गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद बदमाश पहली मंजिल पर स्थित महेश मेडिकल एजेंसी पहुंचे. यहां ग्राइंडर मशीन और गैस कटर की मदद से शटर और ताले काटे गए और दुकान व वेयरहाउस में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी लूट ली गई.

Advertisement

इतना ही नहीं, जाते-जाते बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काटे, कुछ कैमरों का रुख बदल दिया और कुछ को कागज से ढक दिया. लेकिन उनकी हर चाल सफल नहीं हुई. कई कैमरों में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं.

CCTV से मिले सुराग, फिर हुई मुठभेड़

घटना के बाद नवाबाद थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस यूनिट को जांच में लगाया गया. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई.

सूचना मिली कि दोनों आरोपी भगवंतपुरा से बसेरा फार्म जाने वाले रास्ते पर मौजूद हैं. पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: भोपाल: बच्चों से भरी स्कूल वैन को बदमाशों ने रोका, फिर ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया हमला

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटेलाल राजपूत उर्फ पवन राजपूत निवासी रक्सा (झांसी) और दिनेश लोधी निवासी करैरा (शिवपुरी, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने रामराजा दवा बाजार में हुई लूट की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1 लाख 49 हजार 100 रुपये नकद, दो अवैध .315 बोर के तमंचे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और शटर काटने में इस्तेमाल की गई ग्राइंडर मशीन बरामद की है.

Advertisement

झांसी की एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में सिर्फ यही दो आरोपी शामिल थे या इनके पीछे कोई गिरोह सक्रिय था. फिलहाल दोनों का इलाज कराया जा रहा है और आगे की पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »