भोपाल: बच्चों से भरी स्कूल वैन को बदमाशों ने रोका, फिर ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया हमला

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूल वैन चालक अयाज खान पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया गया. आरोप है कि बदमाशों ने वैन रोककर जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ वार किए और जान से मारने की धमकी दी.

Advertisement
स्कूल वैन के ड्राइवर पर हमले से मची सनसनी. (Photo: Screengrabs) स्कूल वैन के ड्राइवर पर हमले से मची सनसनी. (Photo: Screengrabs)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां क़ानून व्यवस्था के दावों के बीच बदमाशों का खुला तांडव देखने को मिला है. यहां चिचली बैरागढ़ निवासी फरियादी वैन चालक अयाज खान पर शनिवार को सुनियोजित तरीके से हमला किया गया. जब वह दोपहर करीब पौने दो बजे वह स्कूल की गाड़ी लेकर आ रहा था, तभी ओम नगर में बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने गाड़ी के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दी. 

Advertisement

अयाज जैसे ही बदमाशों को रास्ते से हटाने के लिए अपनी गाड़ी से नीचे उतरा, आरोपियों ने उस पर छुरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस खौफनाक हमले में अयाज के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. एजाज़ के मुताबिक़ हमलावर साफ़ तौर पर कह रहे थे कि "अनस फ़ारूक़ की ज़मीन से हट जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे". वारदात के बाद आरोपी अनस भी वहां पहुंचा और धमकी देते हुए बोला कि "जाकर पट्टी करवा लो, अभी तो और छुरियां पड़ेंगी".  इतना ही नहीं, बेखौफ बदमाशों ने एजाज़ के घर पर भी हमला बोला, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है.

आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
वारदात के पीछे पैतृक जमीन को लेकर रिश्तेदारों से चल रहा पुराना संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है. इस मामले में कोलार थाना प्रभारी ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इस सनसनीखेज वारदात में मुख्य रूप से तीन आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

Advertisement

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर का माहौल खराब करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस वक्त बस को रोककर ड्राइवर पर हमला किया गया, उस वक्त लोगों ने विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें भी चाकू दिखाकर डरा दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »