थाने के कंप्यूटर रूम में महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत, वीडियो वायरल होते ही सिपाही पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई कोतवाली का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो में एक आरक्षी और महिला को कोतवाली के कंप्यूटर रूम में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई.(Photo: Screengrab) जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई.(Photo: Screengrab)

मोहम्मद अलीम सिद्दीकी

  • जालौन,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई कोतवाली से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. वीडियो में एक महिला और एक आरक्षी को कोतवाली के कंप्यूटर रूम में आपत्तिजनक स्थिति में दिखने का दावा किया जा रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षी अरविंद को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हरियाणा दबिश देने गई जालौन पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत

कंप्यूटर रूम का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को उरई कोतवाली के कंप्यूटर रूम का बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला और कुर्सी पर बैठे आरक्षी के बीच आपत्तिजनक हरकतें दिखाई देने का दावा किया जा रहा है.

जिस कंप्यूटर रूम का उपयोग पुलिस रिकॉर्ड और अपराध संबंधी डेटा एंट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए किया जाता है, उसी स्थान से ऐसा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और उससे जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही हो सकेगी.

वीडियो सामने आते ही विभाग ने की कार्रवाई

वीडियो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने कैमरे के सामने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया. हालांकि पुलिस ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर कार्रवाई की जानकारी साझा की.

पुलिस के अनुसार, वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरक्षी अरविंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच नगर क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने कहा है कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल जांच अधिकारी वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और उसमें शामिल सभी पक्षों की भूमिका की जांच कर रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक मामले में किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »