फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की मौत, दो सगे भाइयों ने किया था ऑपरेशन, भेजे गए जेल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दो सगे भाइयों ने बिना डिग्री खुद को डॉक्टर बताकर पांच वर्षीय मासूम का ऑपरेशन कर दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई. मामला सामने आने पर पुलिस ने विकास और विशेष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों अनमोल हॉस्पिटल नाम से फर्जी अस्पताल चला रहे थे. मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 27 मई 2025,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है. यहां दो सगे भाइयों ने खुद को डॉक्टर बताकर पांच वर्षीय एक मासूम बच्चे का फर्जी ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनों आरोपी बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता के वर्षों से 'अनमोल हॉस्पिटल' नाम से अस्पताल चला रहे थे और क्षेत्र में खुद को डॉक्टर प्रचारित कर रहे थे.

Advertisement

दरअसल, यह मामला चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावां गांव का है. मृतक दिव्यांशु के पिता राम आसरे की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों विकास कुमार और विशेष कुमार के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शिकायत में बताया गया कि 16 मार्च को राम आसरे अपने बेटे दिव्यांशु को पैर की तकलीफ के चलते अनमोल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: कौशांबी: अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नर्स को युवक ने पीटा, कपड़े फाड़े, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

वहां समय से डॉक्टर नहीं पहुंचे, तो आरोपियों ने खुद ही ऑपरेशन करने का फैसला लिया और बिना किसी विशेषज्ञ की देखरेख में बच्चे के पैर की सर्जरी करने लगे. ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही हुई और बच्चे की हालत बिगड़ गई. फिर आरोपी उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर भाग गए, जहां इलाज के दौरान दिव्यांशु की मौत हो गई.

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने माना कि उनके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है और उन्होंने पैसे कमाने के लिए अस्पताल खोला था. वे अपने भाई संजय कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड अस्पताल चला रहे थे. क्षेत्र के लोग उन्हें डॉक्टर मानते थे.

मामले में पुलिस ने कही ये बात

सीओ चायल सतेंद्र तिवारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी डॉक्टर नहीं हैं और उन्होंने जानबूझकर ऑपरेशन कर मासूम की हत्या की है. इस आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और BNS की धारा 109 के तहत दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »