TET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए गुडन्यूज! रेलवे चला रहा एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग

UP TET 2026 परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अनारक्षित एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया जैसे प्रमुख शहरों के बीच चलेंगी. बता दें कि UP TET परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 तक दो शिफ्टों में आयोजित होगी.

Advertisement
Railways Unreserved Special Trains for UP TET Exam 2026 (File Photo- ITG) Railways Unreserved Special Trains for UP TET Exam 2026 (File Photo- ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

त्योहारों के सीजन और गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भीड़ हो या फिर कोई परीक्षा, भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करता है. इसी कड़ी में रेल प्रशासन ने आगामी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने जानकारी दी कि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें इसलिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है.

Advertisement

आइए देखते हैं एग्जाम स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

> गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ जं.अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 03 से 05 जुलाई, 2026 तक गोरखपुर से 18.30 बजे चलेगी. जो खलीलाबाद से 19.12 बजे, बस्ती से 19.39 बजे, बभनान से 20.22 बजे, मनकापुर से 21.00 बजे, गोण्डा से 22.02 बजे, करनैलगंज से 22.35 बजे, बाराबंकी से 23.30 बजे और दूसरे दिन बादशाहनगर से 00.04 बजे छूटकर 00.35 बजे लखनऊ जं0 पहुंचेगी.

वहीं,  वापसी में ट्रेन नंबर 05032 लखनऊ जं0-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 02 से 04 जुलाई, 2026 तक लखनऊ जं0 से 01.30 बजे चलेगी. जो बादशाहनगर से 02.02 बजे, बाराबंकी से 02.46 बजे, करनैलगंज से 03.17 बजे, गोण्डा से 04.02 बजे, मनकापुर से 04.34 बजे, बभनान से 05.15 बजे, बस्ती से 05.50 बजे तथा खलीलाबाद से 06.20 बजे छूटकर 07.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

इस ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.

Advertisement

> गाड़ी संख्या 05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 01 से 03 जुलाई, 2026 तक वाराणसी सिटी से 19.30 बजे चलेगी. जो औड़िहार से 2010 बजे, जखनिया से 20.45 बजे, मऊ से 21.25 बजे, बेलथरा रोड से 21.58 बजे, सलेमपुर से 22.22 बजे, भटनी से 22.45 बजे, देवरिया सदर से 23.28 बजे तथा दूसरे दिन चौरीचौरा से 00.01 बजे छूटकर 01.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

वहीं, वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 02 से 04 जुलाई, 2026 तक गोरखपुर से 02.00 बजे प्रस्थान करेगी. जो चौरीचौरा से 02.38 बजे, देवरिया सदर से 03.14 बजे, भटनी से 03.37 बजे, सलेमपुर से 03.53 बजे, बेलथरा रोड से 04.22 बजे, मऊ से 05.04 बजे, जखनिया से 05.41 बजे तथा औड़िहार से 06.25 बजे छूटकर 07.15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी.

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 14 अनारक्षित कोच लगाये जाएंगे.

> गाड़ी संख्या 05152 आजमगढ़-बलिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 01 से 03 जुलाई तक आजमगढ़ से 19.30 बजे प्रस्थान कर सठियांव से 19.47 बजे, मुहम्मदाबाद से 19.57 बजे, खुरहट से 20.06 बजे, मऊ से 20.50 बजे, इन्दारा से 21.00 बजे, रतनपुरा से 21.14 बजे, रसड़ा से 21.26 बजे चिलकहर से 21.37 बजे तथा फेफना से 21.47 बजे छूटकर 22.00 बजे बलिया पहुंचेगी.

Advertisement

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05151 बलिया-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 01 से 03 जुलाई, 2026 तक बलिया से 22.15 बजे चलेगी. जो फेफना से 22.29 बजे, चिलकहर से 22.50 बजे, रसड़ा से 23.04 बजे, रतनपुरा से 23.19 बजे इन्दारा से 23.36 बजे, मऊ से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन खुरहट से 00.06 बजे, मुहम्मदाबाद से 00.21 बजे तथा सठियांव से 00.33 बजे छूटकर 01.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी.

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 15 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 17 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.

> गाड़ी संख्या 05154 आजमगढ़-बलिया अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 02 से 04 जुलाई तक आजमगढ़ से 13.00 बजे प्रस्थान कर सठियांव से 13.14 बजे, मुहम्मदाबाद से 13.24 बजे, खुरहट से 13.34 बजे, मऊ से 14.15 बजे, इन्दारा से 14.26 बजे, रतनपुरा से 14.41 बजे, रसड़ा से 14.54 बजे चिलकहर से 15.06 बजे तथा फेफना से 15.17 बजे छूटकर 15.45 बजे बलिया पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05153 बलिया-आजमगढ़ अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 02 से 04 जुलाई,2026 तक बलिया से 16.15 बजे प्रस्थान कर फेफना से 16.26 बजे, चिलकहर से 16.38 बजे, रसड़ा से 16.51 बजे, रतनपुरा से 17.04 बजे, इन्दारा से 17.19 बजे, मऊ से 17.50 बजे, खुरहट से 18.03 बजे, मुहम्मदाबाद से 18.12 बजे तथा सठियांव से 18.21 बजे छूटकर 19.00 बजे आजमगढ़  पहुंचेगी.

Advertisement

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 15 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 17 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.

कब है UPTET परीक्षा?
यूपी TET 2026 परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 तक दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम को 5:00 तक रहेगी.पहले उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद प्राथमिक स्तर का पेपर कराया जाएगा. परीक्षा राज्य के कई अलग-अलग जिलों में निर्धारित केंद्रों  पर आयोजित होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »