'यहां भौकाल बना रखे हो...' स्कॉर्पियो पर फर्जी लाल बत्ती और नंबर प्लेट पर ‘यादव’ लिखवाना पड़ा भारी

लखनऊ के जी-20 रोड पर फर्जी लाल बत्ती, हूटर और नंबर प्लेट की जगह ‘यादव’ लिखी स्कॉर्पियो में रील बना रहे युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की. देर रात गश्त के दौरान इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने वाहन रोककर जांच की तो नियमों की खुली अनदेखी सामने आई. पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट पर ‘यादव’ लिखवाना पड़ा भारी (Photo: itg) स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट पर ‘यादव’ लिखवाना पड़ा भारी (Photo: itg)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चर्चित जी-20 रोड पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बिना वैध नंबर प्लेट और फर्जी लाल बत्ती लगी एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने रोक लिया. वाहन में सवार युवक सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे और कथित तौर पर हूटर बजाकर सड़क पर रौब झाड़ रहे थे.

गश्त के दौरान मौजूद इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी की नजर संदिग्ध स्कॉर्पियो पर पड़ी. पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो पाया कि नंबर प्लेट की जगह जातिसूचक शब्द ‘यादव’ लिखा हुआ था. साथ ही गाड़ी पर लाल बत्ती और हूटर भी लगा था, जिसकी कोई वैध अनुमति नहीं थी. सामने आए वीडियो में आरोपी लड़के सिर झुकाए खड़े हैं और इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी उनकी झाड़ लगा रहे हैं. वे कह रहे हैं- यहां हूटर लगाए हो, नंबर प्लेट की जगह यादव लिखवाए हो, जी 20 रोड पर भौकाल बना रखे हो. दूसरी कौन सी गाड़ी है- वो भी सीज करूं?

Advertisement

मौके पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी युवकों को कड़ी फटकार लगा रहे हैं. इंस्पेक्टर अवस्थी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक सड़क पर नियमों की अनदेखी और इस तरह का ‘भौकाल’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी पूछा कि कहीं दूसरी गाड़ी भी तो इसी तरह इस्तेमाल नहीं की जा रही.

पुलिस ने मौके पर ही वाहन को सीज कर दिया और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी. अधिकारियों का कहना है कि बिना अधिकृत लाल बत्ती और हूटर का प्रयोग कानूनन अपराध है. इसके अलावा, नंबर प्लेट की जगह किसी भी प्रकार का नाम या शब्द लिखवाना भी नियमों का उल्लंघन है. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कई मामले सामने आए हैं. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी ताकि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था से समझौता न हो.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement