10 की जगह 30 रुपये वाली लिपस्टिक ले आया पति, पत्नी रूठकर चली गई मायके, बोली- बहुत फिजूलखर्ची करते हैं

मामला आगरा का है, जहां एक पत्नी को 30 रूपये की लिपस्टिक इतनी महंगी लगी कि वह अपने मायके चली गई. पत्नी चाहती है कि पति उसके लिए 10 रूपये तक की ही लिपस्टिक लाए.  

Advertisement
लिपस्टिक को लेकर पति-पत्नी में विवाद (सांकेतिक फोटो) लिपस्टिक को लेकर पति-पत्नी में विवाद (सांकेतिक फोटो)

अरविंद शर्मा

  • आगरा ,
  • 04 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

यूपी के आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति को 30 रूपये की लिपस्टिक लाना महंगा पड़ गया. लिपस्टिक से विवाद इतना बढ़ गया कि पति और पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ गई. पत्नी को 30 रूपये की लिपस्टिक इतनी महंगी लगी कि वह अपने मायके चली गई. पत्नी चाहती है कि पति उसके लिए 10 रूपये तक की ही लिपस्टिक लाए.  

Advertisement

लेकिन जब पति महंगी लिपस्टिक लेकर आया तो पत्नी नाराज हो गई. इतना ही नहीं उसने पति की पुलिस से शिकायत कर दी. पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया है. परामर्श केंद्र में दोनों को समझाने-बुझाने का काम किया गया है. 

यह भी पढ़ें- 'पत्नी मेरी पसंद की साड़ी नहीं पहनती...', पति ने काटा बवाल, थाने पहुंचा मामला, तलाक की नौबत

बता दें कि थाना एत्मादपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी मथुरा जिले के महावन की रहने वाले युवक से हुई थी. दोनों का विवाह 2022 में हुआ था. युवक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. पत्नी ने पति से लिपस्टिक लाने की डिमांड की थी. पति लिपस्टिक लेकर घर आया तो बवंडर हो गया. पत्नी ने लिपस्टिक को जमीन पर फेंक कर झगड़ा शुरू कर दिया. 

Advertisement

और पढ़ें- सो रहा था पत‍ि, पत्नी ने करंट लगाकर मौत के घाट उतारा, फिर खुद पुलिस को बताई वजह

पत्नी ने कहा कि वह (पति) इतनी महंगी लिपस्टिक क्यों लेकर आया है. परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी ने आरोप लगाया कि पति अधिक पैसे खर्च करता है. भविष्य के लिए कुछ भी सेविंग नहीं करता है. पत्नी ने आगे कहा कि वह 30 रूपये से भी सस्ती लिपस्टिक ला सकता था. लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी. 

दूसरी तरफ पति का कहना था कि 30 रूपये से सस्ती कोई लिपस्टिक नहीं मिल रही थी. इसलिए वह यह लिपस्टिक लेकर आया था. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. पत्नी पिछले एक महीने से मायके में रह रही है.

मामला परिवार परामर्श केंद्र में आने के बाद काउंसलर सतीश खीरवार ने बताया कि दोनों में महंगी लिपस्टिक लाने को लेकर विवाद हुआ है. पत्नी बच्चों के लिए पैसा बचाना चाहती है. पत्नी को समझाया गया है. फिलहाल, दोनों के बीच समझौता हो गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »