क्षत-विक्षत लाशें, स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े, ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा एक शख्स... वाराणसी एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला खौफनाक मंजर

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Advertisement
स्कॉर्पियो से गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग (Photo- ITG) स्कॉर्पियो से गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग (Photo- ITG)

सुरेंद्र कुमार गुप्ता

  • वाराणसी ,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो,  क्षत-विक्षत लाशें और सड़क पर बिखरा खून... सोमवार तड़के वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद का मंजर बेहद खौफनाक था. जो भी मौके पर मौजूद था वो हादसा देखकर सिहर उठा. इस हादसे में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. आइए जानते हैं पूरी कहानी... 

दरअसल, विंध्याचल से दर्शन कर लौट रही स्कॉर्पियो को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक है. पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य चलाया, जिसके बाद ट्रक को कब्जे में लेकर खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी मृतक वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Advertisement

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल कुशवाहा के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुआ. स्कॉर्पियो में कुल आठ लोग सवार थे जो विंध्याचल में दर्शन-पूजन करने के बाद वापस काशी लौट रहे थे. रूपापुर गांव के पास ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि करीब 15 फीट लंबी स्कॉर्पियो का बड़ा हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसके परखच्चे उड़ गए.

ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा एक शख्स

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा. वहीं, अन्य लोग कार के अंदर सीटों के बीच बुरी तरह फंस गए. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को इस भयंकर घटना की सूचना दी.

Advertisement

गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग

स्कॉर्पियो इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया था. इसके बाद पुलिस ने गैस कटर की मदद से वाहन को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव और निखिल कुमार को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

एडीसीपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग शिवपुर के निवासी हैं. मृतकों में अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा के नाम सामने आए हैं, जबकि चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और खलासी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »