हरदोई: घर मिलने आए प्रेमी से वीडियो को लेकर हुआ विवाद, काट दिया प्राइवेट पार्ट

हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. प्रेमिका ने धारदार हथियार से युवक का गुप्तांग काट दिया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Advertisement
प्रेमिका ने काटा प्राइवेट पार्ट (Photo: Representational) प्रेमिका ने काटा प्राइवेट पार्ट (Photo: Representational)

प्रशांत पाठक

  • हरदोई ,
  • 28 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मल्लावां थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवती ने अपने प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका दूसरे धर्म से ताल्लुक रखती है.

Advertisement

घायल युवक की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले 29 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है. वह अपनी प्रेमिका से मिलने हरदोई आया था. दोनों के बीच पहले से ही नजदीकियां थीं और यह रिश्ता हरिद्वार में काम करने के दौरान शुरू हुआ था. एक साल पहले युवती का परिवार हरिद्वार से हरदोई आ गया था.

प्रेमिका ने गुस्से में काटा प्राइवेट पार्ट 

बताया जा रहा है कि युवक ने युवती का नहाते समय का एक वीडियो बना लिया था. जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया. अचानक हुए हमले में युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा.

पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को हिरासत में लिया

Advertisement

सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया. पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एएसपी पूर्वी हरदोई नृपेंद्र ने बताया कि आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. युवक की हालत फिलहाल सामान्य है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »