दुकान से खरीदे पानी के बोतल में था एसिड, पीते ही खून की उल्टियां करने लगी युवती... हापुड़ में हैरान करने वाला मामला

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने आरोप लगाया कि दुकानदार से खरीदी गई पानी की बोतल में पानी की जगह एसिड भरा था. पानी समझकर घूंट पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

Advertisement
युवती को मेरठ में कराया गया है भर्ती. (photo: Devendra Sharma/ITG) युवती को मेरठ में कराया गया है भर्ती. (photo: Devendra Sharma/ITG)

देवेंद्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने दुकानदार से खरीदी पानी की बोतल में एसिड मिलने का आरोप लगाया है. युवती ने पानी समझ एसिड का घूंट पिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. फिलहाल युवती को मेरठ के हायर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

वहीं दुकानदार से युवती द्वारा पानी की बोतल खरीदने का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जो अब वायरल है. पूरा मामला हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर के एक दुकान का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार यहां एक युवती को कथित तौर पर पानी मांगने पर एक नामचीन ब्रांड की बोतल दी गई, लेकिन बोतल में पानी की जगह एसिड भरा हुआ था. जैसे ही युवती ने बोतल से पानी का घूंट लिया, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

Advertisement

पुलिस ने पूरे मामले की शुरू की जांच
घटना के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया. सूचना मिलते ही हापुड नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बोतल में एसिड कैसे पहुंचा और इसमें किसकी लापरवाही रही है? पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल युवती का इलाज हायर सेंटर में जारी है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »