प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा को थप्पड़ मारने वाली आरोपी रेस्टिकेट, क्या बोला यूनिवर्सिटी प्रशासन?

ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने से हंगामा मच गया. वीडियो में एक छात्रा दूसरी छात्रा को बार-बार 'सॉरी' बुलवाकर थप्पड़ मारती दिख रही है. यूनिवर्सिटी ने इसे आपसी विवाद बताया और आरोपी छात्रा को निष्कासित कर दिया है. पुलिस के अनुसार अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा हो रही है और सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.

Advertisement
निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा से मारपीट (Photo: Screengrab) निजी यूनिवर्सिटी में छात्रा से मारपीट (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

ग्रेटर नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक छात्रा दूसरी छात्रा को थप्पड़ मारते और गाली देते हुए दिखाई दे रही है, जिस पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे में मौजूद कुछ छात्राएं एक लड़की से बार-बार 'सॉरी' बुलवा रही हैं और हर बार सॉरी कहने पर उसे थप्पड़ मारा जा रहा है. एक अन्य छात्रा उसे पकड़कर लगातार थप्पड़ मारती नजर आ रही है, जबकि बाकी छात्राएं यह सब देख रही हैं.

Advertisement

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले को दो छात्रों के बीच आपसी विवाद बताया है, न कि रैगिंग का मामला. रजिस्ट्रार अजय कुमार यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह व्यक्तिगत विवाद पाया गया है और आरोपी छात्रा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित (रस्टिकेट) कर दिया गया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

वहीं, दादरी थाना पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement