यूपी: इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, प्लेटफॉर्म टीन शेड की जगह बनेगी हाईराइज रूफ

गोरखपुर जंक्शन के कायाकल्प के लिए सर्वे करने वाली एजेंसी ने प्लेटफॉर्म शेड को हटाने का फैसला कर लिया है. अब इस शेड की जगह हाईराइज रूफ बनेगी. यात्रियों की सुविधाओं के लिए हैंगिंग प्लाजा और रेस्ट रूम भी बनाए जाएंगे. बारिश के दिनों में शेड से होने वाले पानी के रिसाव की समस्या को भी खत्म किया जा सकेगा.

Advertisement
Indian Railway News Indian Railway News

रवि गुप्ता

  • गोरखपुर,
  • 19 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

गोखरपुर जंक्शन पूर्वोत्तर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल है. 137 वर्ष पुराने इस जंक्शन को सिटी सेंटर के तौर पर विकसित करने की योजना बन रही है. इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर कई फेरबदल किए जा रहे है. इसी कड़ी में यहां पर लगे प्लेटफॉर्म शेड को हटाने को लेकर सहमति बन गई है.

गोरखपुर जंक्शन के कायाकल्प के लिए सर्वे करने वाली एजेंसी ने प्लेटफॉर्म शेड को हटाने का फैसला कर लिया है. अब इस शेड की जगह हाईराइज रूफ होगा. यात्रियों की सुविधाओं के लिए हैंगिंग प्लाजा और रेस्ट रूम भी बनाए जाएंगे. बारिश के दिनों में शेड से होने वाले पानी के रिसाव की समस्या को भी खत्म किया जा सकेगा. गर्मी के दिनों में यात्रियों को तपन से राहत मिलेगी.

Advertisement

पूर्वोत्तर रेलवे कार्यालय की मानें तो सर्वे एजेंसी ने जंक्शन के नए स्वरूप का खाका और उसके निर्माण में आने वाले खर्च का पूरा ब्यौरा लगभग तैयार कर लिया है. फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे द्नारा इसे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. बता दें कि रेलवे ने एरीनेम कंसलटेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सर्वे का जिम्मा सौंपा है. स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य इसे सिटी सेंटर के रूप में विकसित करना है.

मेट्रो और सिटी बस की होगी सीधी कनेक्टिविटी

पूर्वोत्तर कार्यालय की मानें तो स्टेशन के विकसित हो जाने के बाद आने वाले समय में मेट्रो और सेवा सिटी बस जैसे अन्य ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा सीधे जंक्शन से जुड़ेगी. स्टेशन पुनर्निर्माण के दौरान दिव्यांग फ्रेंडली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इन स्टेशनों का विकास आगामी 40 से 50 वर्ष को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों का अत्यधिक भार है. वर्तमान में 75000 की संख्या में रोजाना यात्रियों का आवागमन है. इसी भार को कम कर स्टेशन को विकसित किया जा रहा है. 

Advertisement

कैफेटेरिया के साथ बच्चों के खेलने का भी रहेगा स्थान 

प्रस्तावित प्रोजेक्ट में पटरियों के ऊपर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक रूप प्लाजा बनेगा. इसमें दो से तीन फ्लोर बनाने की तैयारी है. इसमें पहले तल पर फ़ूड प्लाजा और वेटिंग लाउंज रहेगा, जबकि ऊपरी तल पर रिटेल के लिए स्थान, कैफेटेरिया और बच्चों के खेलने का स्थान रहेगा. यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही रेस्टोरेंट, मेडिकल और शॉपिंग कंपलेक्स मिलने लगेंगी. ODOP के तहत और लोकल स्ट्रीट वेंडर को भी काम्प्लेक्स में स्थान दिया जाएगा. 

क्या कहते है पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी?

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्टेशन पर भविष्य में होने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भार को ध्यान में रखकर गोरखपुर स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है. यह कोशिश रहेगी कि पूरी बिल्डिंग ग्रीन रहे, जिससे कि एनर्जी रिक्वायरमेंट की जरूरत स्वतः बिल्डिंग ही पूरी कर सके. इसके लिए उसके ऊपर सोलर पैनल्स लगाए जाएंगे. वर्षा जल का भी संचयन किया जाएगा. हरियाली सुनिश्चित करने के लिए ग्रीनपैचेस लगाए जाएंगे.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »