गोंडा: दामाद का सिर जबड़े में दबोचकर खींच ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद मिला शव; सरयू तट पर सास का अंतिम संस्कार करने आया था

Gonda Crocodile Attack: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से आए दामाद को सरयू नदी में मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया. 24 घंटे के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद हुआ है.

Advertisement
गोंडा की सरयू नदी में मिला दामाद का शव (Photo- ITG) गोंडा की सरयू नदी में मिला दामाद का शव (Photo- ITG)

अंचल श्रीवास्तव

  • गोंडा,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से गोंडा आए 30 वर्षीय दीपक शर्मा का शव 24 घंटे बाद बरामद हो गया है. दीपक को एक मगरमच्छ सरयू के गहरे पानी में खींच ले गया था. वह सास की अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन जैसे ही नदी में स्नान करने उतरे मगरमच्छ ने उनका सिर अपने जबड़े में दबोच लिया. स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की मगर दीपक का कोई पता नहीं चल सका. आखिर में लखनऊ से एसडीएआरफ की टीम बुलानी पड़ी. पहले सास और अब दामाद की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. 

Advertisement

सरयू में डुबकी लगाते ही निकला आया मगरमच्छ 

आपको बता दें कि गोंडा जिले के थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी में मगरमच्छ के हमले का शिकार हुए दीपक का शव बरामद कर लिया गया है. ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने उमरी आए थे. प्रत्यक्षदर्शी राजेश शुक्ला के मुताबिक, मना करने के बावजूद दीपक चिता सजाने के बाद नदी में नहाने उतरे. जैसे ही उन्होंने एक डुबकी लगाई, नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उन पर हमला कर पानी के भीतर घसीट लिया.

अपनी पत्नी के साथ मृतक दीपक

ग्रामीणों और नाविकों की कल की नाकाम कोशिशों के बाद, आज सुबह लखनऊ से आई SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. मृतक के बाबा ससुर बाबू लाल शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर 'ऐली' के पास शव को देखा था, जिसे SDRF ने बाहर निकाला. जिला आपदा अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित परिवार के लिए आपदा राहत सहायता की कार्यवाही की जा रही है. इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

Advertisement

चिता सजाते समय हुआ अचानक हमला

दीपक शर्मा का विवाह उमरी निवासी बाबूलाल शर्मा की पोती से हुआ था. वह अपनी सास के निधन पर परिवार की मदद के लिए घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, लोगों ने दामाद होने के नाते उन्हें चिता सजाने से मना भी किया था. लोगों के अनुसार, मगरमच्छ छोटा होने के कारण शव को पूरी तरह से खा नहीं सका, लेकिन सिर पर दांत के निशान और दाएं हाथ पर खरोंचें मिली हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement