आगरा से मसूरी घूमने निकले थे 5 दोस्त, डिवाइडर से टकराई थार... 3 की हो गई मौत

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. आगरा से मसूरी घूमने जा रहे पांच युवकों की थार कार बेलड़ा गोल चक्कर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में साहिल तिवारी, राहुल और सक्षम की जान चली गई.

Advertisement
हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त थार. (Photo: ITG हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त थार. (Photo: ITG

राहुल कुमार

  • सहारनपुर ,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

सहारनपुर में रविवार तड़के तेज रफ्तार थार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई. नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पांचों युवक आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे.

Advertisement

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान साहिल तिवारी, राहुल और सक्षम के रूप में हुई है. वहीं, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की एक्सीडेंट में मौत, जंतर-मंतर पर ड्यूटी पर था तैनात

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि थार कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. कार में कुल पांच युवक सवार थे. हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं. घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का भीषण एक्सीडेंट, CCTV में कैद हुई घटना

Advertisement

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »