मथुरा की होली को 'बदनाम' करने की साजिश: सात यूट्यूबर्स पर FIR, पुराने और एडिटेड वीडियो वायरल करने का आरोप

मथुरा की 5000 वर्ष पुरानी परंपरा लट्ठमार और लड्डू होली की छवि खराब करने की कोशिश करने वाले सात यूट्यूबर्स अब पुलिस के शिकंजे में हैं. इन लोगों पर पुराने और एडिटेड वीडियो वायरल कर ब्रज की सांस्कृतिक परंपरा को धूमिल करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement
मथुरा की लट्ठमार होली (Image Credit: ANI) मथुरा की लट्ठमार होली (Image Credit: ANI)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

मथुरा के थाना बरसाना पुलिस ने विश्व प्रसिद्ध 'लट्ठमार होली' की छवि सोशल मीडिया पर बदनाम करने वाले सात यूट्यूबर्स/सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इन आरोपियों ने पिछले वर्षों के पुराने वीडियो क्लिप को एडिट कर इस तरह वायरल किया जिससे मथुरा और बरसाना की मर्यादा को ठेस पहुंचे. 

पुलिस जांच में पाया गया कि इन भ्रामक वीडियो के जरिए ब्रज की परंपराओं को गलत तरीके से पेश किया गया था. मामले में बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 67/67A के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है. यह कदम भ्रामक प्रचार से ब्रजवासियों में व्याप्त भारी आक्रोश के बाद उठाया गया है.

Advertisement

पुलिस ने नकारी छेड़छाड़ की खबरें

एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं. उन्होंने बताया कि ब्रज में 24 फरवरी से होली का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है और किसी भी महिला या पर्यटक के साथ कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है. प्रशासन को इस संबंध में कोई भी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि पुराने वीडियो को नए रूप में दिखाकर लोगों को गुमराह करने और सांस्कृतिक विरासत को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई है.

यह भी पढ़ें: लड्डू-लट्ठमार से हुरंगा तक... मथुरा-वृंदावन में 10 दिन बरसेंगे होली के रंग, IRCTC से ऐसे करें बुकिंग

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और सीसीटीवी से निगरानी

होली पर्व की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. जनपद में लगभग 230 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही एंटी रोमियो टीमें भी लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कोई असुविधा न हो. एसपी देहात ने अपील की है कि यदि किसी के साथ कोई घटना होती है, तो वे तुरंत लिखित शिकायत दर्ज कराएं. भ्रामक वीडियो फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement