लखनऊ: घर में पिता की लाश पड़ी, बेटा-बेटी वहीं खा रहे थे नॉनवेज...मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

Lucknow Murder Case: लखनऊ के कारोबारी हत्याकांड में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी अक्षत ने पिता की हत्या कर शव के पास बहन कृति संग नॉनवेज खाया. पिता की सख्ती और शादी की चर्चा से नाराज अक्षत ने शव छिपाने के लिए ड्रम और आरी खरीदी, जबकि कृति सामान्य बनकर परीक्षा देने जाती रही.

Advertisement
पुलिस इस केस में कई एंगल से छानबीन कर रही है (फोटो-ITG) पुलिस इस केस में कई एंगल से छानबीन कर रही है (फोटो-ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

लखनऊ के आशियाना में हुए कारोबारी मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया. फिलहाल, पुलिस ने हत्यारोपी बेटे अक्षत को गिरफ्तार कर लिया है और हर एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है. लेकिन इन सबके बीच मानवेंद्र की हत्या के बाद बेटे अक्षत और बेटी कृति का व्यवहार सबसे ज्यादा चौंकाने वाला साबित हुआ. खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद दोनों शव के पास बैठकर नॉनवेज खाते रहे. घर के भीतर लाश पड़ी रही और बाहर सामान्य दिनचर्या का दिखावा चलता रहा.

Advertisement

पिता की हत्या के बाद भी सामान्य दिनचर्या का दिखावा

बताया जा रहा है कि एक तरफ घर में पिता की हत्या हो चुकी थी, दूसरी तरफ बेटी कृति अपना एग्जाम देने जाती रही. वहीं, बेटा अक्षत शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग कर रहा था. पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद वह खोजने का नाटक कर रहा था. साथ में  आरी और नीला ड्रम भी खरीद रहा था. दोनों भाई-बहन अपनी चाची नम्रता से रोजमर्रा की तरह मिलते रहे, ताकि किसी को कमरे में झांकने का मन हो और कोई शक भी न हो.

बेटी की भूमिका भी संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि हत्या के समय बेटी कृति कमरे में मौजूद थी. वारदात उसकी आंखों के सामने हुई, लेकिन उसने करीब 24 घंटे तक जुबान बंद रखी. लगभग 40 मिनट की गहन पूछताछ के बाद उसके बयान दर्ज किए गए. अब जांच एजेंसियां यह पड़ताल कर रही हैं कि वह सिर्फ भयभीत थी या फिर पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका भी संदिग्ध है.

Advertisement

पड़ोसियों का बयान 

पड़ोसियों का कहना है कि पिता मानवेंद्र ने अक्षत की हरकतों से परेशान होकर घर में सख्ती बढ़ा दी थी. वे अक्सर कहते थे कि बच्चों के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी, दूसरी शादी तक नहीं की. यही बात अक्षत को खटकती थी. पुलिस की लोकेशन ट्रैकिंग में सामने आया कि 20 फरवरी यानी घटना वाले दिन को वह काकोरी गया था और जानबूझकर फोन ऑन किया, ताकि आखिरी लोकेशन घर की बजाय काकोरी दिखे. 

जांच भटकाने के लिए लोकेशन काकोरी में दिखाई

आशियाना के इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी अक्षत और उसकी बहन कृति की संलिप्तता की भी जांच हो रही है. पुलिस के मुताबिक, पिता की हत्या के बाद दोनों भाई-बहन लाश के पास बैठकर नॉनवेज खाते रहे. शातिर अक्षत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए आरी और नीला ड्रम खरीदा, वहीं कृति सामान्य दिनचर्या का नाटक करते हुए स्कूल जाकर परीक्षा देती रही. अक्षत ने जांच भटकाने के लिए अपनी लोकेशन काकोरी में दिखाई. पिता की सख्ती और उनकी दूसरी शादी की चर्चा से नाराज अक्षत ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसमें कृति की भूमिका पर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement