'उनकी ही पत्नी बनकर रहना...', मौसी के घर आई युवती को मौसा से ही हो गया प्यार, साथ रहने की जिद पर अड़ी

फतेहपुर में एक युवती अपनी मौसी के यहां रहने आई थी. लेकिन इस दौरान उसे अपने मौसा से ही प्यार हो गया और वह उनके ही साथ रहने की जिद पर अड़ गई.

Advertisement
युवती को मौसा से हुआ प्यार. (Photo: Representational ) युवती को मौसा से हुआ प्यार. (Photo: Representational )

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती को सगे मौसा से ही प्यार हो गया. जिसके बाद वह मौसा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई. उसके परिजन जब उसे लेने आए तो वह मौसा के घर चिल्लाने लगी. सड़क पर ही वह चिल्ला-चिल्लाकर कहती रही कि "खालू" के साथ... वहीं इसकी जानकारी लगते ही उसके परिजन भी वहां पहुंच गए और जबरन ऑटो में बैठाकर उसे घर ले गए.

Advertisement

दरअसल फतेहपुर जिले में एक युवती अपने ही मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. मामला इतना बढ़ा कि सड़क पर ही घंटों यह ड्रामा चलता रहा और आसपास के सैकड़ों लोग तमाशबीन बनकर जुट गए.बताया जाता है कि युवती शादीपुर स्थित अपने मौसा के घर आई थी. जहां से उसके परिजन उसे जबरन ऑटो में भरकर ले जा रहे थे. इस दौरान युवती अपने मौसा के साथ रहने की जिद करने लगी. साथ ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि वह अपने “खालू” के साथ ही रहना चाहती है. 

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: दुल्हन के पालतू कुत्ते की पिटाई पर टूटी थी शादी, 4 दिन बाद आया नया मोड़, खुद पहुंच गई दूल्हे के घर, बोली- 'अब मरते दम तक रहेंगे साथ'

युवती से बात करने पर वह बार-बार कह रही थी कि उसे अपने खालू के साथ रहना है और वह उन्हीं की पत्नी बनकर रहना चाहती है, जबकि मौसा पहले से विवाहित हैं. इस पर भी युवती अपने फैसले पर अड़ी रही और कहती है कि सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है. घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब कई घंटों तक यह ड्रामा चलता रहा और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया.

Advertisement

मौसी ने क्या कहा?

परिवारिक मामला होने के कारण परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है. फिलहाल यह हाईप्रोफाइल ड्रामा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस विषय पर तरह- तरह की बातें कर रहे हैं. मौसी ने बताया कि युवती उनकी सगी बहन की बेटी है और करीब 18 महीने पहले बच्ची के जन्म के समय मेरे ऑपरेशन के दौरान मदद के लिए बुलाने पर घर आई थी. जिसके बाद से उसके और उनके पति के बीच नजदीकियां बढ़ीं. पत्नी का आरोप है कि इस विवाद को लेकर घर में कई बार तनाव हुआ और मारपीट की नौबत भी आ गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement