UP: फतेहपुर में महिला की हत्या, मासूम बेटियों के सामने पड़ोसी युवक ने चाकू से गोद डाला

फतेहपुर में एक महिला की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या को अंजाम पड़ोसी युवक ने दिया. फिलहाल हत्याकांड के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस टीम तलाश कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement
फतेहपुर में महिला की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational ) फतेहपुर में महिला की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक पड़ोसी युवक ने एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस दौरान महिला की तीन नाबालिग बेटियां उसे बचाने की कोशिश करती रही. लेकिन आरोपी ने उन्हें गिरा दिया. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कोंडरवा गांव का है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि हत्या करने वाला आरोपी शातिर अपराधी है और कुछ दिनों पहले महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था. जिसके बाद पीड़िता ने इस घटना की लिखित शिकायत थाने में की थी.

Advertisement

इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की थी. लेकिन इसी बीच मंगलवार को 40 वर्षीय युवक सोनू यादव ने महिला मिथलेश यादव पत्नी जय सिंह को गांव के बाहर ट्यूबेल के पास चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू महिला के पेट में चाकू फंसा छोड़कर फरार हो गया. काफी देर तक गांव के लोग एम्बुलेंस को फोन करते रहे लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची और मिथलेश की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश और खूनी खेल... खेत से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी फरार

हत्या की सूचना पर मौके पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक पुलिस टीम के साथ पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें रवाना कर दी. जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के कोड़रवा से पुलिस को सूचना मिलती है कि एक महिला के गले पर चाकू से वार किया गया है. 

Advertisement

पुरानी रंजिश में की गई हत्या

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत की. इस दौरान लोगों ने बताया कि मृतका का नाम मिथिलेश यादव है. जबकि हत्याकांड को अंजाम देने वाला पड़ोस में रहने वाला युवक है. दोनों परिवारों के बीच पहले से वाद-विवाद चल रहा था. अभियुक्त आपराधिक छवि का है. इससे पहले भी उसपर कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. हत्याकांड को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है.

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.  जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement