मथुरा में दिवाली से पहले बड़ा एक्शन: केमिकल और पाम ऑयल से बन रहा 350 किलो नकली पनीर नष्ट!

मथुरा के छाता तहसील क्षेत्र में दीपावली पर्व के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. नारायणगढ़ गांव में केमिकल और पामोलिन ऑयल से नकली पनीर बना रही फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी सामान जब्त कर नष्ट कराया गया है.

Advertisement
मथुरा में खाद्य विभाग का तगड़ा एक्शन (Photo- ITG) मथुरा में खाद्य विभाग का तगड़ा एक्शन (Photo- ITG)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:43 AM IST

Uttar Pradesh News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 3 नवंबर को मथुरा जिले की छाता तहसील के शेरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित नारायणगढ़ गांव में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की. विभाग को सूचना मिली थी कि तस्लीम पुत्र अयूब केमिकलों के जरिए जहरीला और मिलावटी पनीर तैयार कर रहा है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी जतिन कुमार की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर मालिक तस्लीम की मौजूदगी में जांच की. टीम ने पामोलिन ऑयल, सोयाबीन दाल और व्हाइटनिंग एजेंट जैसे घातक रसायनों से बन रहे पनीर और दूध को मौके पर ही नष्ट करवा दिया.

Advertisement

केमिकल्स से बनाया जा रहा था पनीर

जांच के दौरान मौके पर पाया गया कि स्किम्ड मिल्क पाउडर, रानीपाल (व्हाइटनिंग एजेंट), पापड़ी (सोडियम हाइड्रो सल्फाइट), रिफाइंड पामोलिन ऑयल और सोयाबीन दाल मिलाकर पनीर तैयार किया जा रहा था. 

टीम ने मौके से पनीर, दूध, 75 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर, 60 किलो सोयाबीन दाल, 225 किलो पामोलिन ऑयल, 1200 ग्राम पापड़ी और 500 ग्राम रानीपाल केमिकल के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं.

लाखों का दूषित सामान कराया नष्ट

कार्रवाई के दौरान 87,500 रुपये मूल्य का 350 किलो दूषित पनीर और 1,80,000 रुपये कीमत का 3000 लीटर मिलावटी दूध मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. बाकी अन्य बची सामग्रियों को सीज कर दिया गया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि तस्लीम मिल्क प्रोडक्ट के मालिक तस्लीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »