TET की तैयारी कर रही छात्रा का यमुना में बोरे में बंद मिला शव, परिजनों ने लेखपाल पर लगाया हत्या का आरोप

इटावा में यमुना नदी के किनारे बोरे में बंद 26 वर्षीय छात्रा का शव मिला है. विशाखा आगरा में रहकर TET की तैयारी कर रही थी और 30 सितंबर को घर लौटने वाली थी. परिजनों ने आगरा में तैनात लेखपाल शिवजीत सिंह पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
गुमशुदगी के बाद शुरू हुई थी तलाश.(Photo: Amit Kumar Tiwari/ITG) गुमशुदगी के बाद शुरू हुई थी तलाश.(Photo: Amit Kumar Tiwari/ITG)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना नदी के किनारे बोरे में बंद एक छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिहौली के पास की है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की पहचान आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के रुदमुली गांव निवासी 26 वर्षीय विशाखा पुत्री विजय कुमार के रूप में हुई है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, विशाखा की गुमशुदगी आगरा के एमएम गेट थाने में दर्ज थी. संबंधित जानकारी के आधार पर इटावा पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान विशाखा के तौर पर की.

यह भी पढ़ें: इटावा: मुलायम के परम मित्र और पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव का निधन, शिवपाल ने अर्थी को दिया कंधा

विशाखा के बड़े भाई विकास कुमार ने बताया कि उनकी छोटी बहन आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र में रहकर TET की तैयारी कर रही थी. 29 सितंबर को फोन पर उसकी विशाखा से बातचीत हुई थी. उस दौरान उसने 30 सितंबर को घर आने की बात कही थी, लेकिन तय समय पर वह घर नहीं पहुंची.

गुमशुदगी के बाद शुरू हुई तलाश

Advertisement

बहन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और आगरा पहुंचकर जानकारी जुटाई. परिवार के मुताबिक, CCTV फुटेज समेत अन्य जानकारियों के आधार पर एमएम गेट थाने में विशाखा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की.

विकास कुमार का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले और आगरा में तैनात लेखपाल शिवजीत सिंह ने उनकी बहन की हत्या की है. परिवार का कहना है कि जमीन और अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों को लेकर लेखपाल का परिवार उनसे दुश्मनी मानता था. इसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है.

​

परिजनों के अनुसार, आरोपी लेखपाल ने शव को आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र में स्थित कचौरा पुल से यमुना नदी में फेंका. भाई के मुताबिक, शिवजीत सिंह की निशानदेही पर पुलिस यमुना नदी के आसपास विशाखा की तलाश कर रही थी. इसी दौरान बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिहौली के पास नदी किनारे बोरे में बंद शव मिला.

कचौरा पुल से शव फेंकने का आरोप

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद बढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी किनारे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया. इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा का मामला आगरा में पंजीकृत था. उन्होंने कहा कि शव को यमुना नदी में फेंका गया था, जो बढ़पुरा क्षेत्र में मिला है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

फिलहाल, परिजनों ने लेखपाल शिवजीत सिंह पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. जमीन और अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों के कारण कथित रंजिश को भी इस आरोप की वजह बताया गया है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही छात्रा की मौत की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »