सेंट्रल जेल देखने की सनक में पत्नी को तमंचा दिखाकर पहुंच गया जेल, बोला- लौटकर तुम्हें लहंगा दिलाऊंगा

इटावा में सेंट्रल जेल देखने की अजीब सनक एक युवक को जेल तक ले गई. अहेरीपुर निवासी कोमल सिंह ने पत्नी को 315 बोर के तमंचे से धमकाया और फिर खुद ही दो कारतूस लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया. गिरफ्तारी के बाद उसने दावा किया कि पत्नी छह महीने में छुड़ा लेगी और लौटने पर उसे नया लहंगा दिलवाएगा.

Advertisement
युवक की अजीब सनक ने पुलिस और डॉक्टरों को किया हैरान. (Photo: Screengrab) युवक की अजीब सनक ने पुलिस और डॉक्टरों को किया हैरान. (Photo: Screengrab)

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस, मेडिकल स्टाफ और मीडिया कर्मियों तक को हैरान कर दिया. यहां एक युवक की सेंट्रल जेल देखने की सनक उसे सीधे जेल तक ले गई. हैरानी की बात यह रही कि जेल जाने के लिए उसने अपनी ही पत्नी को तमंचा दिखाकर धमकाया और फिर खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया. मामला बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर गांव का है. यहां रहने वाला कोमल सिंह ट्रैक्टर चालक है. बताया गया कि कोमल के मन में सेंट्रल जेल देखने की इच्छा थी. वह किसी भी तरह जेल जाना चाहता था. इसी सनक में उसने घर में रखे 315 बोर के पुराने तमंचे को निकाला और अपनी पत्नी संगीता को धमकाया.

Advertisement

कोमल का कहना है कि वह ऐसा इसलिए कर रहा था ताकि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो और उसे सेंट्रल जेल भेज दिया जाए. उसने बाद में मीडिया के सामने भी कहा कि उसे सेंट्रल जेल देखने का शौक था. अगर वह किसी दूसरे शख्स के साथ ऐसा करता तो उसे लंबी सजा हो सकती थी, इसलिए उसने अपनी ही पत्नी को तमंचा दिखाया. पत्नी को धमकाने के बाद कोमल यहीं नहीं रुका. वह दो कारतूस लेकर खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया. चौकी पहुंचकर उसने पुलिस के सामने पूरी बात बताई. पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए. इसके बाद अवैध हथियार रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया.

दो कारतूस और 315 बोर तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद भी कोमल का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ. उसका दावा है कि उसकी पत्नी उसे छह महीने के भीतर जेल से बाहर निकलवा लेगी. उसने यह भी कहा कि जब वह जेल से वापस आएगा तो अपनी पत्नी के लिए नया लहंगा खरीदेगा. उसके इस बयान ने लोगों को हैरानी में डाल दिया. कोमल को मेडिकल परीक्षण के लिए इटावा के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में लाया गया. यहां उसने मीडिया के सामने अपने पूरे कारनामे का खुलकर जिक्र किया. वह बड़े जोश के साथ अपनी कहानी सुनाता रहा। उसकी बातें सुनकर वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ और पत्रकार भी आश्चर्यचकित रह गए.

Advertisement

युवक की अजीब सनक ने पुलिस और डॉक्टरों को भी किया हैरान

मीडिया से बातचीत के दौरान कोमल ने कहा कि उसे सेंट्रल जेल देखनी थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. उसने दोहराया कि उसकी पत्नी उसे जल्द ही छुड़ा लेगी और उसके लौटने पर वह उसे लहंगा दिलवाएगा. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोमल की बातों और व्यवहार में एक अलग तरह की सनक दिखाई दी. यही वजह रही कि उसका मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया. एक ओर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कानूनी कार्रवाई की, वहीं दूसरी तरफ कोमल के बयानों ने लोगों को हैरान कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »