नोएडा: मर्सडीज कार के जरिए ड्रग्स तस्करी करने वाला शख्स गिरफ्तार, 7 किलो गांजा बरामद

नोएडा पुलिस ने सेक्टर 126 में हरीशिकेश दानेदार नामक ड्रग तस्कर को मर्सडीज कार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए छात्रों से संपर्क कर OG और देशी गांजा सप्लाई करता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये की ड्रग्स और 6.8 किलो गांजा जब्त किया. आरोपी नोएडा के जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में रहता था और स्कूल, कॉलेज मॉल क्षेत्रों में ड्रग्स सप्लाई करता था.

Advertisement
इसी कार से आरोपी करता था तस्करी इसी कार से आरोपी करता था तस्करी

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 30 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक हाईप्रोफाइल ड्रग्स तस्कर हरीशिकेश दानेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महंगी मर्सडीज कार का इस्तेमाल कर नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था. पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये की विदेशी ड्रग्स OG और देशी गांजा जब्त किया है. आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है और नोएडा के जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में रहता था.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों से जुड़ता था और उनकी डिमांड के अनुसार ड्रग्स की सप्लाई करता था. वह नोएडा-दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और मॉल इलाकों में देशी गांजा और विदेशी मादक पदार्थ OG की सप्लाई करता था. आरोपी खुद को 'एलिट क्लास' का दिखाने के लिए महंगी मर्सडीज कार का इस्तेमाल करता था ताकि कोई उस पर शक न करे.

थाना सेक्टर-126 पुलिस टीम ने असगरपुर टी-प्वाइंट सेक्टर-127 के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने उसकी मर्सडीज कार (DL8CU2800) भी जब्त कर ली. आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 6 किलो 800 ग्राम गांजा और 500 ग्राम OG बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है.

डीसीपी यमुना प्रसाद ने कहा कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अलग-अलग यूनिवर्सिटी और छात्रों से संपर्क करता था और उनकी मांग के अनुसार ड्रग्स सप्लाई करता था. OG की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये प्रति किलो है, जिसे आरोपी दिल्ली से मंगाकर नोएडा में सप्लाई करता था.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »